Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Prayagraj News: सप्रसिद्ध साहित्यकार, पत्रकार और एक समर्पित समाजसेवी डॉ राजकुमार शर्मा पर केंद्रित ‘नूतन कहानियां‘ साहित्यिक पत्रिका के विशेषांक का विमोचन एवं शर्मा जी का अभिनंदन

जनवाद टाइम्स 25 September 2021
IMG-20210925-WA0116
Share News
       

रिपोर्ट विजय कुमार

हिन्दुस्तानी एकेडमी के सभागार में शनिवार को साहित्यकार, पत्रकार डाॅ0 राजकुमार शर्मा केंद्रित ‘‘नूतन कहानियां’’ पत्रिका का विमोचन व डाॅ0 शर्मा जी का सम्मान किया गया। प्रयागराज से वर्ष 1976 में प्रकाशन प्रारम्भ करने वाली नूतन कहानियां मासिक पत्रिका को साहित्य की पत्रिका के रूप में रूपांतरित करते हुए लखनऊ के ब्यूरो प्रमुख वरिष्ठ पत्रकार श्री सुरेन्द्र अग्निहोत्री ने प्रयागराज के वरिष्ठ, वयोवृद्ध साहित्यकार लेखक डॉ राजकुमार शर्मा पर केंद्रित विशेषांक प्रकाशित करते हुए एक महत्वपूर्ण कार्य किया है। डॉ शर्मा के साहित्यिक योगदान को स्मरणीय बनाने में इस विशेषांक की महत्वपूर्ण भूमिका है जो भविष्य में उल्लेखनीय रहेगी।

IMG 20210925 WA0116

पत्रिका में सम्मिलित डॉ राजेन्द्र कुमार, डॉ जय कुमार जलज, श्री शैवाल सत्यार्थी, डॉ पूर्णिमा मालवीय आदि के लेखों ने उनकी साहित्यिक यात्रा को जिस तरह से रेखांकित किया है वह सराहनीय है। पत्रिका के विमोचन समारोह में बोलते हुये पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री केशरीनाथ त्रिपाठी जी ने ये बातें कहीं। त्रिपाठी जी ने शर्मा जी के व्यक्तित्व पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि इनसे नई पीढ़ी को प्रेरणा लेनी चाहिए। वे सदैव समर्पित भाव से बिना अपने गंतव्य की चिंता किये अनथक परिश्रम करते रहे। उन्होंने राजकुमार जी को पूर्णायु प्राप्त करने का आशीर्वाद दिया।

 

 

IMG 20210925 WA0115
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे हिंदुस्तानी एकेडमी के अध्यक्ष श्री उदय प्रताप सिंह ने इस मौके पर डॉ शर्मा के साहित्यिक जीवन की चर्चा करते हुए जल्दी ही हिंदुस्तानी एकेडमी की तरफ से उनका भव्य सम्मान करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि हमें यह जानकारी नहीं थी, नूतन कहानियों के सम्पादक सुरेन्द्र अग्निहोत्री जी को अनेक साधुवाद कि उन्होंने हमारा परिचय एक वयोवृद्ध साहित्यकार से कराया।उन्होंने पुनः जल्दी ही उनका सम्मान करने की बात कही।
दूरदर्शन के पूर्व निदेशक श्री श्याम विद्यार्थी जी ने राजकुमार जी को एक सीधा सच्चा और सरल इंसान बताते हुए एक संस्मरण सुनाया। उन्होंने बताया कि उन्होंने अनेक लोगों को साहित्यकार बनाया पर जब मैने उनका साक्षात्कार दूरदर्शन पर प्रसारित करने की बात कही तो वे स्वयं कभी नहीं आए, हमेशा दूसरों को आगे बढ़ाया। उनके जैसा व्यक्तित्व आज के समय में मिलना दुर्लभ है। उन्होंने डाॅ0 राज कुमार शर्मा जी के साहित्य के क्षेत्र में उनके द्वारा उल्लेखनीय योगदान की सराहना की।

 

IMG 20210925 WA0116 उन्होंने कहा कि श्री शर्मा जी जीवन से जुड़ी हुई यह नूतन कहानियों का संग्रह है, इसके लिए पत्रिका के प्रधान सम्पादक श्री अशोक भटनागर बधाई के पात्र है। उन्होंने साहित्य, कवि, नाटककार व पत्रकार के रूप में अपनी लेखनी से समाज को नई दिशा प्रदान की है। उन्होंने ने भी शर्मा जी के शतायु होने की कामना की।
साइंस फैकेल्टी इलाहाबाद विश्वविद्यालय में प्रो अनीता गोपेश ने अपने प्रिय चाचा जी के रूप में उनको याद करते हुए इनके जीवन पर प्रकाश डाला। इस कार्यक्रम का सुंदर सफल संचालन लखनऊ से आए श्री प्रेमशंकर अवस्थी जी ने किया।

 

Prayagraj News: सप्रसिद्ध साहित्यकार, पत्रकार और एक समर्पित समाजसेवी डॉ राजकुमार शर्मा पर केंद्रित ‘नूतन कहानियां‘ साहइस मौके पर प्रयागराज के अनेक लेखक पत्रकार तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। इस अवसर पर पूर्णिमा मालवीय की पुस्तक कौस्तुभ मणि का विमोचन श्री केशरीनाथ त्रिपाठी जी ने किया।। इस अवसर पर अनीता गोपेश, सुरेन्द्र अग्निहोत्री, विजय लक्ष्मी विभा, शारदा पांडेय, मधु भटनागर, आदि रहे।

Post navigation

Previous: Ambedkernager News: प्रत्येक विकास खण्ड पर आयोजित किसान कल्याण मेला,गरीब कल्याण मेलों का आयोजन
Next: Agra News: थाना परिसर में आयोजित हुआ थाना दिवस

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260621-WA0199
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल

जनवाद टाइम्स इटावा 21 June 2026
IMG-20260621-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0026
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन

जनवाद टाइम्स 21 June 2026

Latest News

  • Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल
  • Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न
  • Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान
  • Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन
  • Bihar News: जीएमसीएच में पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार व मारपीट की घटना पर निंदा प्रस्ताव पारित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.