Agra News: थाना परिसर में आयोजित हुआ थाना दिवस

Agra News: थाना परिसर में आयोजित हुआ थाना दिवस
Share News

संवाद जनवाद टाइम्स न्यूज़

पिनाहट: कस्बा पिनाहट क्षेत्र के अंतर्गत शनिवार को थाना परिसर में थाना दिवस का आयोजन किया गया जिसमें फरियादियों की फरियाद को सुनकर निस्तारण किया गया।

 

IMG 20210925 WA0104
प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार को थाना पिनाहट परिसर में थाना समाधान दिवस का आयोजन क्षेत्राधिकारी पिनाहट संजय कुमार रेड्डी की उपस्थिति में किया गया। थाना दिवस में क्षेत्रीय फरियादी अपनी फरियाद लेकर पहुंचे और मौजूद पुलिस एवं राजस्व कर्मचारियों को अपनी समस्या से अवगत कराया।

 

Agra News: थाना परिसर में आयोजित हुआ थाना दिवस थाना दिवस में 3 फरियादियों की शिकायतें दर्ज की गई जिनका मौके पर ही निस्तारण किया गया। इस दौरान थानाध्यक्ष पिनाहट प्रदीप कुमार चतुर्वेदी, राजस्व विभाग के कानूनगो, लेखपाल मौजूद रहे।