Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Prayagraj News : दिव्य एवं भव्य रूप से आयोजित होगी देव दीपावली, 5 लाख दीपों से जगमग होगा संगम क्षेत्र-जिलाधिकारी

जनवाद टाइम्स इटावा 10 November 2021
Prayagraj News: Dev Deepawali will be organized in a divine and grand manner, Sangam area will be lit with 5 lakh lamps - District Magistrate

Prayagraj News: Dev Deepawali will be organized in a divine and grand manner, Sangam area will be lit with 5 lakh lamps - District Magistrate

Share News
       

ब्यूरो संवाददाता 

जिलाधिकारी श्री संजय कुमार खत्री की अध्यक्षता में बुधवार को संगम सभागार में 19 नवम्बर, 2021 को होने वाली देव दीपावली पर्व को भव्य एवं दिव्य रूप में मनाये जाने की तैयारियों के सम्बंध में बैठक आयोजित की गयी। एडीएम प्रशासन को इस कार्यक्रम का नोडल अधिकारी नामित किया गया है। देव दीपावली के अवसर पर 5 लाख दीपों से संगम क्षेत्र को सजाया जायेगा। इस कार्यक्रम के लिए जिला प्रशासन के साथ-साथ जनपद के सम्मानित लोगो को भी कार्यक्रम में सम्मिलित किया जायेगा। सेक्टर वाइज विभागों एवं अन्य लोगो को बांटा जायेगा। कार्यक्रम के आयोजन में कोविड-19 प्रोटोकाॅल का पूर्णतया पालन सुनिश्चित किया जायेगा। जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को एम्बुलेंस के साथ-साथ आवश्यक दवाओं आदि की व्यवस्था किये जाने के निर्देश दिये है। उन्होंने मार्गों पर साइनेज तथा पार्किंग आदि की व्यवस्था भी किये जाने का निर्देश दिया है।

जिलाधिकारी ने कहा कि पार्किंग की व्यवस्था इस प्रकार रहे कि आमजन मानस को कोई समस्या न हो। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जायेगा। गंगाघाटों पर मुख्य रूप से गंगा आरती मंच के दोनों तरफ साज सज्जा से युक्त छतरी लगायी जायेगी। दर्शकों की सुविधा के लिए नाविक संघ से वार्ता करके नावों को गंगा जी में रखी जायेगी, जिसमें पर्यटक भ्रमण कर सकेंगे, जिसके लिए एक निश्चित शुल्क तय होगा। कार्यक्रम को आकर्षक एवं भव्य बनाने के लिए प्रसिद्ध कलाकारों को आमंत्रित किया जायेगा साथ ही नगर के भी कलाकारों द्वारा प्रस्तुती करायी जायेगी। प्रयास होगा कि नगर के लोग वाराणसी देव दीपावली कार्यक्रम की तर्ज पर यहां के भी कार्यक्रम का आनंद प्राप्त कर सके। यातायात व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस प्रशासन को भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये है।

इस अवसर पर सैण्ड आर्टस आदि की व्यवस्था के साथ-साथ शहर के चैराहों को भी सजाया जायेगा। उन्होंने बिजली विभाग को निर्देशित किया कि देव दीपावली पर्व पर बिजली सुचारू रूप से चलती रहे। जिलाधिकारी ने नगर निगम को साफ-सफाई एवं पानी के टैंकर, मोबाइल ट्वायलेट आदि की व्यवस्था सुनिश्चित किये जाने के निर्देश दिये है। इस अवसर पर नगर आयुक्त श्री रवि रंजन, ए0डी0एम0 प्रशासन, एस0डी0एम0 मेला श्री संतराम, श्री विनोद चन्द्र दुबे, श्रीमती रंजना त्रिपाठी, श्री प्रभाकर त्रिपाठी, श्री अनिल कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: Etawah News: शिक्षकों की पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर लखनऊ में 12 नवंबर को धरने की तैयारी
Next: Bihar News: धूमधाम से मना लोक आस्था का महापर्व छठ

 

राशिफल

News Archive

WhatsApp Image 2026-06-09 at 6.37.15 PM
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News : अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने शरबत वितरण कर मनाया सेवा संकल्प दिवस

जनवाद टाइम्स इटावा 9 June 2026
WhatsApp Image 2026-06-09 at 7.30.08 PM (1)
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: भीषण आंधी-तूफान ने मचाई तबाही, 50 से अधिक बिजली के पोल गिरे, कचहरी परिसर में भी भारी नुकसान

जनवाद टाइम्स इटावा 9 June 2026
IMG-20260609-WA0057
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News – राशन कार्ड से नाम कटने पर दर्जनों खाद्य उपभोक्ता पहुंचे प्रखंड कार्यालय

जनवाद टाइम्स 9 June 2026
IMG-20260609-WA0061
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News – एआईएसएफ ने राजापाकड़ बाजार में शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका

जनवाद टाइम्स 9 June 2026

Latest News

  • Etawah News : अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने शरबत वितरण कर मनाया सेवा संकल्प दिवस
  • Etawah News: भीषण आंधी-तूफान ने मचाई तबाही, 50 से अधिक बिजली के पोल गिरे, कचहरी परिसर में भी भारी नुकसान
  • Bihar News – राशन कार्ड से नाम कटने पर दर्जनों खाद्य उपभोक्ता पहुंचे प्रखंड कार्यालय
  • Bihar News – एआईएसएफ ने राजापाकड़ बाजार में शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका
  • Bihar News: प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं की हुई स्वास्थ्य जांच
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.