Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News: शिक्षकों की पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर लखनऊ में 12 नवंबर को धरने की तैयारी

जनवाद टाइम्स इटावा 10 November 2021
Etawah News: Preparations for a sit-in in Lucknow on November 12, demanding restoration of old pension of teachers and service manual of teachers without finance

Etawah News: Preparations for a sit-in in Lucknow on November 12, demanding restoration of old pension of teachers and service manual of teachers without finance

Share News
       

ब्यूरो संवाददाता

इटावा: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ जनपद इटावा की जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों एवं जनपद के समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं की आवश्यक वर्चुअल बैठक संपन्न हुई। बैठक में शिक्षकों को संबोधित करते हुए प्रांतीय संयोजक संरक्षण समिति श्रीनारायण दुबे ने कहा कि प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर शिक्षकों की पुरानी पेंशन बहाली एवं वित्तविहीन शिक्षकों की सेवा नियमावली बनाई जाने सहित अन्य मांगों के समर्थन में शिक्षा निदेशालय लखनऊ में विशाल धरने का आयोजन दिनांक 12/11/2021 दिन शुक्रवार को 11बजे से अपनी मांगों को लेकर किया जाना प्रस्तावित किया गया है। यह समय करो या मरो की नीति को अपनाने का है। प्रांतीय मंत्री अरुण दुबे ने बताया कि कोषागार से वेतन प्राप्त कर रहे अद्यतन तदर्थ शिक्षकों का विनियमितीकरण किया जाए। एवं शिक्षकों की ऑनलाइन स्थानांतरण की प्रक्रिया को सरलीकृत किया जाए।

जिला मंत्री तरुण तिवारी ने बताया कि जनपद के विभिन्न ब्लॉक एवं तहसीलों से शिक्षकों को इस धरने में ले जाने के लिए निरंतर संपर्क अभियान चलाया जा रहा है। जिलाध्यक्ष पंकज कुमार सिंह चौहान ने कहा कि कोरोना काल में चुनाव ड्यूटी के दौरान दिवंगत हुए शिक्षकों के परिजनों को कोरोना वारियर्स की भांति 50 लाख की आर्थिक सहायता शीघ्र ही प्रदान की जाए। संगठन मंत्री उदयवीर सिंह यादव ने कहा कि माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड से चयनित नव नियुक्त शिक्षकों को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय और संबंधित विद्यालयों का चक्कर काटना पड़ रहा है। उन्हें अविलंब कार्यभार ग्रहण कराया जाय तथा पत्र निर्गमन तिथि से उनकी सेवा मान्य की जाय।जिला संरक्षक जगदीश सिंह यादव ने लखनऊ में आयोजित इस धरने में अधिक से अधिक संख्या में जनपद से शिक्षक शिक्षिकाओं के शामिल होकर धरने को सफल बनाने की अपील की है। वर्चुअल बैठक मे रामनरेश यादव, मनोज त्रिपाठी, विवेक मिश्रा, रामनरेश सिंह, धर्मेंद्र कुमार, योगेंद्र प्रताप सिंह, मनोज भदोरिया, विनय पटेल, इरशाद अहमद, मंजू दुबे, देवेंन्द्री शाक्य, आकांक्षा, पूनम पांडे, अनंत अवस्थी, आदित्य पोरवाल, आशुतोष तिवारी, सूर्यकांत यादव सहित जनपद के विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: Etawah News: सांसद खेल स्पर्धा के अंतर्गत रामशंकर कठेरिया ने कबड्डी प्रतोयोगिता का शुभारम्भ किया
Next: Prayagraj News : दिव्य एवं भव्य रूप से आयोजित होगी देव दीपावली, 5 लाख दीपों से जगमग होगा संगम क्षेत्र-जिलाधिकारी

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260407-WA0107
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News : मुख्यधारा की पत्रकारिता का नैतिक अवसान: संकट, कारण और लोकतंत्र के सामने बढ़ती चुनौतियाँ

जनवाद टाइम्स 23 April 2026
IMG-20260422-WA0107
  • Etawah

Etawah News: कृभको द्वारा किसान सभा का आयोजन, किसानों को दी गई उन्नत खेती की जानकारी

जनवाद टाइम्स इटावा 22 April 2026
Picsart_26-04-22_22-10-01-861
  • Etawah

Etawah News : अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, तीन गंभीर

जनवाद टाइम्स इटावा 22 April 2026
IMG-20260422-WA0094
  • Etawah

Etawah News: भूसे का पता करने निकले 65 वर्षीय वृद्ध की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत

जनवाद टाइम्स इटावा 22 April 2026

Latest News

  • Agra News : मुख्यधारा की पत्रकारिता का नैतिक अवसान: संकट, कारण और लोकतंत्र के सामने बढ़ती चुनौतियाँ
  • Etawah News: कृभको द्वारा किसान सभा का आयोजन, किसानों को दी गई उन्नत खेती की जानकारी
  • Etawah News : अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, तीन गंभीर
  • Etawah News: भूसे का पता करने निकले 65 वर्षीय वृद्ध की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत
  • इटावा: कार गैराज में भीषण आग, पांच गाड़ियां जलकर राख
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.