Bihar News: प्रशासन आपके द्बार कार्यक्रम मे विभिन्न विभागों से जुड़े200आवेदन के विरुद्ध100मामले का त्वरित निष्पादित

Bihar News: प्रशासन आपके द्बार कार्यक्रम मे विभिन्न विभागों से जुड़े200आवेदन के विरुद्ध100मामले का त्वरित निष्पादित
Share News

संवाददाता-राजेन्द्र कुमार

नवादा:जिले के रजौली मे प्रशासन अपने द्बार कार्यक्रम के तहत बृहस्पतिवार को रजौली इंटर विद्दालय मे फरियादियों की भीड़ उमड़ती देखी गई।कार्यक्रम का उद्धाटन विधायक प्रकाशवीर जिला समाहर्ता यशपाल मीणा तथा जिला उपविकास आयुक्त वैभव चौधरी ने संयुक्त रूप से दीपप्रज्जलित कर किया।कार्यक्रम मे रजौली प्रखंड एवं नगर के लोगों ने विभिन्न विभागों से जुड़े कुल200आवेदन प्राप्त हूआ था।कार्यक्रम मे लगाया गया।विशेष काउंटर पर जमा किया।जहां बैठे कर्मचारियों द्बारा अलग अलग विभागों के लिए आवेदक को टोकन का पर्ची देकर अपनी बारी आने का इंतजार करनो को कहा गया।आवेदक द्बारा जमा आवेदनो मे सबसे ज्यादा भूमि विवाद का मामला सामने आया।

IMG 20210812 WA0153

जिसमें100मामले को संबंधित अधिकारियों के द्बारा आँन स्पाट निपटारा किया गया।आयोजित कार्यक्रम मे मुख्य रूप से जिला उप विकास आयुक्त वैभव चौधरी अनुमंडल पदाधिकारी चंद्रशेखर आजाद, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी, अनुमंडल कृषि पदाधिकारी, भूमि सुधार उप समाहर्ता जिला पंचायती राज पदाधिकारी, निदेशक जिला कृषि पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारीसभी विभागों के कार्यपालक अभियंता, एडीएम, जीविका के जिला प्रबंधन समेत प्रखंड के सभी विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

Bihar News: प्रशासन आपके द्बार कार्यक्रम मे विभिन्न विभागों से जुड़े200आवेदन के विरुद्ध100मामले का त्वरित निष्पादित

कार्यक्रम की जानकारी बाद करीब एक हजार से अधिक फरियादियों की भीड़ अपनी शिकायत दर्ज कराने इंटर विद्दालय के मैदान मे एकत्रित हूए थे।भीड़ के कारण व्यवस्था न हो जिसके लिए जिलाधिकारी के समक्ष पहुंच कर अपनी शिकायत दर्ज करा रहे थे।

Trending News