Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Pratapgarh News: लखनऊ केन्द्रीय भवन परिसर में मनाया गया सातवाँ अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस

जनवाद टाइम्स इटावा 21 June 2021
Pratapgarh News: 7th International Yoga Day celebrated in Lucknow Kendriya Bhawan Complex

Pratapgarh News: 7th International Yoga Day celebrated in Lucknow Kendriya Bhawan Complex

Share News
       

रिपोर्ट गुलाब चंद्र गौतम

लखनऊ: 21 जून सातवें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर भारत सरकार के प्रादेशिक लोक संपर्क ब्यूरो, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, लखनऊ द्वारा केन्द्रीय भवन परिसर, अलीगंज, लखनऊ में कोविड-19 की प्रोटोकाल का पालन करते हुए योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए पीआईबी, आरओबी व दूरदर्षन, लखनऊ के अपर महानिदेशक आर0पी0 सरोज ने बताया कि भारतीय योग पाँच हजार वर्षों से भी अधिक पुराना है व विश्व को दिया गया एक अमूल्य तोहफा है। उन्होंने कहा कि इलाज से बेहतर बचाव होता है, यदि प्रत्येक व्यक्ति अपने जीवन में योग को अपना ले तो काफी रोगों से मुक्ति मिल सकती है। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को योग के विभिन्न आसनों के बारे में बताने के साथ साथ योगाभ्यास भी कराया जिसमें अनुलोम-विलोम, कपालभाँति, प्राणायाम, सूर्य नमस्कार, ताड़ासन, शीर्षासन, शवासन, वीरभद्रासन, वृक्षासन, सेतुबंधासन त्रिकोणासन, भुजंगासन, बलासन व शवासन आदि प्रमुख आसन रहे।
उन्होंने कोविड-19 के कारण आॅक्सीजन लेवल कम होने पर चिकित्सकों द्वारा बतायी गयी प्रोनिंग एक्सरजाईज के बारे में विस्तार से बताया कि यह आजमाया हुआ तरीका है जिसके अभ्यास से आॅक्सीजन लेवल बढ़ाया जा सकता है एवं चिकित्सक भी इस बात की पुष्टि करते हैं।
अन्त में उन्होंने कहा कि इस वर्ष योग दिवस की थीम ‘योगा फोर वैलनेस’ है एवं जब तक नियमित योगाभ्यास नहीं करेंगे तब तक योग करने का लाभ प्राप्त नहीं होगा। नियमित योगाभ्यास करने से ही शरीर को निरोग रखा जा सकता है। कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापन क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी जय सिंह द्वारा दिया गया।

Post navigation

Previous: Agra News: दवा लेकर लौट रहे बाइक सवार दंपति को अज्ञात बाइक सवार ने मारी टक्कर तीन हुए घायल
Next: Bihar. News. 10 किलो गांजा के साथ तस्कर को एस‌एसबी ने दबोचा

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260620-WA0013
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: मोहर्रम पर्व को लेकर राजापाकर थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित

जनवाद टाइम्स 20 June 2026
IMG-20260620-WA0014
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर में कृषि चौपाल का आयोजन, किसानों को योजनाओं और प्राकृतिक खेती की दी जानकारी

जनवाद टाइम्स 20 June 2026
IMG-20260620-WA0003
  • Breaking News
  • Lucknow
  • Uttar Pradesh

लखनऊ न्यूज: सूचना विभाग के आधिकारिक यूट्यूब चैनल “सूचना प्रवाह” का शुभारंभ

जनवाद टाइम्स 20 June 2026
IMG-20260619-WA0010
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News : वाहन जांच के दौरान युवक गिरफ्तार, देसी कट्टा व विदेशी शराब बरामद

जनवाद टाइम्स 19 June 2026

Latest News

  • Bihar News: मोहर्रम पर्व को लेकर राजापाकर थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित
  • Bihar News: राजापाकर में कृषि चौपाल का आयोजन, किसानों को योजनाओं और प्राकृतिक खेती की दी जानकारी
  • लखनऊ न्यूज: सूचना विभाग के आधिकारिक यूट्यूब चैनल “सूचना प्रवाह” का शुभारंभ
  • Bihar News : वाहन जांच के दौरान युवक गिरफ्तार, देसी कट्टा व विदेशी शराब बरामद
  • Bihar News: बैकुंठपुर और राजापाकर उत्तरी पंचायत में कृषि चौपाल का आयोजन, किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.