Bihar News :बिहार के बेतिया में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के दौरे पर बाढ़ पीड़ितों का आक्रोश, जमकर हुआ हंगामा

IMG-20261002-WA0013
Share News

संवाददाता मोहन सिंह

पश्चिमी चंपारण जिले के बैरिया प्रखंड में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण करने पहुंचे बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को बाढ़ पीड़ितों के आक्रोश का सामना करना पड़ा। मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर बैरिया प्रखंड क्षेत्र में लैंड करते ही मौके पर मौजूद बाढ़ पीड़ितों ने सरकार और जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। देखते ही देखते वहां हंगामे की स्थिति उत्पन्न हो गई।

 

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, बाढ़ से प्रभावित लोगों में राहत और बचाव कार्य को लेकर नाराजगी थी। आक्रोशित लोगों ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री को क्षतिग्रस्त चंपारण तटबंध तक जाने से रोकने के लिए बाढ़ पीड़ितों ने रास्ते को काट दिया।

IMG 20261002 WA0009

स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने लोगों को रोकने का प्रयास किया। इस दौरान आक्रोशित लोगों द्वारा पुलिस की ओर गोबर-माटी फेंके जाने की भी बात सामने आई है। मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान स्थानीय सांसद डॉ. संजय जायसवाल को भी लोगों के विरोध और आक्रोश का सामना करना पड़ा।

हंगामे के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राहत शिविरों का निरीक्षण किया और वहां रह रहे बाढ़ प्रभावित लोगों से स्थिति की जानकारी ली। इसके बाद मुख्यमंत्री ने संबंधित पदाधिकारियों के साथ बैठक कर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्य को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

IMG 20261002 WA0008

मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान हुए इस विरोध से क्षेत्र में बाढ़ पीड़ितों की नाराजगी सामने आई। हालांकि, प्रशासन की ओर से पूरे घटनाक्रम को लेकर विस्तृत आधिकारिक जानकारी सामने आना अभी बाकी है।

Trending News