Agra News: दवा लेकर लौट रहे बाइक सवार दंपति को अज्ञात बाइक सवार ने मारी टक्कर तीन हुए घायल

IMG_20210621_193809
Share News

संवाददाता सुशील चन्द्रा

बाह: कोतवाली क्षेत्र के बाह आगरा स्टेट हाईवे पर भदावर डिग्री कॉलेज के सामने सोमवार देर शाम बाइक सवार दंपति को अज्ञात बाइक सवार युवकों ने टक्कर मार दी जिससे दंपति और उनकी विवाहित पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की चीख-पुकार सुनकर एकत्रित हुए राहगीरों ने उन्हें स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां से हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया।

IMG 20210621 193809

प्राप्त जानकारी के अनुसार लाइक सिंह पुत्र मंगल सिंह उम्र लगभग 50 वर्ष निवासी पक्की तलैया बाह अपनी पत्नी इंद्रावती उम्र 48 वर्ष के साथ अपनी पुत्री सुनीता उम्र 22 वर्ष को शिकोहाबाद से दवा दिलवा कर मोटरसाइकिल से बापस घर आ रहे थे।बाह आगरा स्टेट हाईवे पर भदावर डिग्री कॉलेज के सामने बाह की ओर से जा रहे दो अज्ञात बाइक सवार युवकों ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी जिससे पति,पत्नी और उनकी विवाहित पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गए।

IMG 20210621 WA0031

घायलों की चीख-पुकार पर एकत्रित हुए राहगीरों ने तत्काल घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाह में भर्ती कराया जहां से हालत गंभीर होने पर पिता और पुत्री को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया जबकि घायल की पत्नी को हल्की चोटें आई उनका इलाज बाह स्वास्थ्य केंद्र में जारी था।

Trending News