आजमगढ़ अतरौलिया आइडियल जनरलिस्ट एसोसिएशन की एक बैठक ईश्वर दत्त नगर बढया में सम्पन्न

IMG-20210124-WA0024
Share News

संवाददाता रवीन्द्र नाथ गुप्ता । अतरौलिया एक पत्रकार की कलम ही सबसे बड़ी ताकत होती है और आप आपने कलम के दम पर ही जाने जाते हैं नरेन्द्र पाण्डे संरक्षक ।आइडियल जनरलिस्ट एसोसिएशन तहसील इकाई बुढ़नपुर की एक आवश्यक बैठक रविवार को क्षेत्र के पंडित ईश्वर दत्त नगर बढ़या बाजार के अन्नपूर्णा मैरिज हाल में आहूत की गई ।

meeting of Azamgarh Atraulia Ideal Generalist Association concluded at Ishwar Dutt Nagar Badaya

जिसके मुख्य अतिथि बंटी मिश्रा रहे ।कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार नरेंद्र नाथ पांडेय ने की तथा संचालन आशीष कुमार निषाद ने किया।बैठक में संगठन को मजबूत बनाने के लिए विभिन्न बिंदुओं पर क्रमवार चर्चा की गई ।वहीं इस गोष्ठी में संगठन में तीन पत्रकारों ने आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन की सदस्यता ग्रहण किया ।तहसील कोषाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने अपने ट्रस्ट ज्ञान सागर जन सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट के द्वारा पत्रकार हित के लिए किसी भी आपदा की घड़ी में दस से 50 हज़ार तक ट्रस्ट द्वारा सहयोग करने की घोषणा किया।

IMG 20210124 WA0024

इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार नरेंद्र नाथ पांडेय को तहसील संरक्षक की नई जिम्मेदारी दी गई ।गोष्ठी को संबोधित करते हुए नरेंद्र नाथ पांडेय ने बताया कि कलम की ताकत ही सबसे बड़ी ताकत होती है ।आप अपनी कलम की वजह से ही जाने जाते हैं ।एक पत्रकार का हथियार उसकी कलम ही होती है जिससे वह सारी लड़ाई यों को जीत सकता है। वही पत्रकार हितों के विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की। मुख्य अतिथि के रूप में बंटी मिश्रा ने बताया कि आज का दौर बहुत ही सरल हो गया है उस दौर की पत्रकारिता में बहुत ही कठिनाइयां आती थी जिसका डटकर सामना किया जाता था ।

पत्रकार निष्पक्ष भाव से समस्यात्मक खबरों को प्राथमिकता से छापे जिससे उनकी पहचान बनेगी ।इस अवसर पर आशीष कुमार निषाद ,राजेश सिंह ,दिनेश कुमार सिंह ,अरविंद सिंह, राहुल मौर्य ,संतोष कुमार सिंह ,अजय कुमार यादव ,रामनाथ राजू ,नूर मोहम्मद ,रविंद्र नाथ गुप्ता ,संदीप यादव विनोद राजभर आदि लोग उपस्थित रहे।

You may have missed