आजमगढ़ अतरौलिया समाजवादी पार्टी कार्यालय पर कर्पूरी ठाकुर की मनाई गई जयंती

Karpoori Thakur's celebrated birth anniversary at Azamgarh Atraulia Samajwadi Party office
Share News

अतरौलिया। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर की जयंती समाजवादी पार्टी कार्यालय अतरौलिया पर मनाई गई। कार्यक्रम में बोलते हुए विधायक डॉक्टर संग्राम यादव ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर का पूरा जीवन गरीबों मजलूमो   की लड़ाई लड़ते हुए बीता उन्होंने पिछड़ों दलितों शोषित को उनका  हक दिलाने का कार्य किया वह हमेशा समाजवादियों के लिए आदर्श बने रहेंगे।

Karpoori Thakur's celebrated birth anniversary at Azamgarh Atraulia Samajwadi Party office

पूर्व प्रमुख चंद्रशेखर यादव ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर ने पूरे जीवन में गरीबों पिछड़ों की लड़ाई लड़ा तथा समाज में इनको स्थान दिलाने का कार्य किया हमें भी उनके पद चिन्हों पर चलना चाहिए यही उनके प्रति हम लोगों की सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस मौके पर मुख्य रूप से जयप्रकाश यादव कमला यादव सुभाष शर्मा राम लखन शर्मा संतोष शर्मा सहित आदि लोग उपस्थित थे।

 

You may have missed