Meerut News: The women police of the city started a special initiative for the protection of women.
संवाददाता: मनीष गुप्ता
जैसा की देश भर में नारी जाति के साथ कोई ना कोई घटना घटती रहती है। कभी लूटपाट, कभी दुष्कर्म आदि घटनाए होती रहती है। जिस कारण हमारे देश की महिलाएं, लड़किया घर से निकलने से भी डरती है। घर से ना निकलने के कारण यह ना तो सही से पढ़ाई कर पाती है। और ना ही अपने परिवार के लालन पालन के लिए कही भी नौकरी के लिए जा पाती है। जिस कारण घर में भुखमरी जैसे हालात बन जाते हैं। इस सभी समस्याओं से छुटकारा दिलाने के लिए प्रशासन ने एक विशेष अभियान शुरू किया। जिसके माध्यम से महिलाओं और लड़कियों के मन से इस डर को निकाला जा सके। और वो निडर होकर घर से बाहर निकल सके। ऐसा हो सके इसके लिए महिला पुलिस ने शहर के अंदर एक छोटी सी पहल शुरू की। जिसका नाम है। मिशन शक्ति। इस अभियान के दौरान महिला पुलिस कर्मचारी मार्केट में जाकर, कॉलोनियों में जाकर, स्कूलों में जाकर, घरों में जाकर, पार्कों में जाकर, और आदि जगहों पर जाकर महिलाओं के हौसले को और मनोबल को बढ़ा रही है। उनसे मिलकर उनको कुछ विशेष नंबर की जानकारी दी जा रही है। हेल्पलाइन नंबर जैसे 1090, 181, 102, 108, 1076, 112 आदि नंबरों की जानकारी दी जा रही है। यदि आपको कोई भी समस्या होती है। तो आप तुरंत कॉल करे। पुलिस द्वारा तुरंत आपको सहायता मिलेगी। और अपराधी को बक्शा नहीं जायेगा। उसको तुरंत गिरफ्तार उसके खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जायेगी।