Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

मेरठ न्यूज: सनसनीखेज हत्या का खुलासा, 01 अभियुक्त गिरफ्तार

जनवाद टाइम्स इटावा 5 August 2021
Meerut News: Sensational murder revealed, 01 accused arrested
Share News
       

संवाददाता: मनीष गुप्ता

मेरठ जिले में 04 अगस्त को वादिया श्रीमति नीलम पत्नी अजय कुमार सिंह निवासी ग्राम मुडेरा थाना जैतपुर जिला अम्बेडकर नगर हाल पता किरायेदार मकान मालिक मुन्नूराम मौहल्ला रामपुरी समौली रोड कस्बा व थाना दौराला जनपद मेरठ, का अज्ञात अभियुक्तगण के विरुद्ध अपने पति अजय कुमार पुत्र शारदा प्रसाद निवासी की 03/04 अगस्त की रात्रि मे हत्या करने के सम्बन्ध मे तहरीर के आधार पर थाना दौराला पर मुकदमा अपराध संख्या 243/21 धारा 302 आईपीसी पंजीकृत किया गया। घटना के क्रम मे आज 05 अगस्त को अभियुक्त प्रेमपाल पुत्र सत्यप्रकाश निवासी अमीर नगर जफ्फरपुर थाना तितावी जनपद मुजफ्फरनगर हाल पता आकांक्षा ऐन्कलेव मकान नंबर 84 शक्ति कालोनी मटौर थाना दौराला जनपद मेरठ को गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्त प्रेमपाल उपरोक्त की निशादेही मे घटना मे प्रयुक्त आला कत्ल एक ईट बरामद की गयी। पूछताछ का विवरण अभियुक्त ने पूछताछ पर बताया कि करीब 10 वर्षो से प्रेमपाल का अजय कुमार पुत्र शारदा प्रसाद जो वर्तमान मे बंगला कालोनी समौली रोड पर किराये के मकान मे रहता है से दोस्ती थी दोस्ती होने के कारण इन दोनो के परिवारो में काफी मेल जोल व आना जाना था । अजय कुमार शराब पीने का आदि था जो शराब पीकर गाली गलौंज करता था अजय अपने घर आने जाने को लेकर भी प्रेमपाल से लडाई झगडा करता था । नशा उतरने के बाद वह अपनी गलती मान लेता था । जिस कारण इन दोनो की दोस्ती बादस्तूर चली आ रही थी। 03 अगस्त को रात्रि के करीब साढे आठ बजे अजय कुमार का प्रेमपाल के पास फोन आया और अजय ने उसे बुलाया अजय, प्रेमपाल को दौराला कस्बा मे हाईवे पर ठेके के सामने खडा मिला । प्रेमपाल उसे अपनी मोटर साईकिल पर बैठाकर लोईया की ओर चल दिया कि अजय कुमार ने प्रेमपाल ले शराब पिलाने को कहा प्रेमपाल ने उसे मना कर दिया तो अजय ने प्रेमपाल को मां बहन व भद्दी भद्दी गालियां दी जिसे प्रेमपाल बरदास्त नही कर सका प्रेमपाल के मन मे इसको एकांत जगह ले जाकर मारपीट करने की बात बराबर आती रही । जब प्रेमपाल कनौडा कट पर पहुँचा तो प्रेमपाल ने अपनी मोटर साईकिल लोईया रोड पर मोड दी लोईया रोड पर शराब के ठेके से करीब 50 मीटर आगे एक रास्ता दक्षिण दिशा मे जाता है जो हाईवे पर मिलता है को जैसे ही ये दोनो चले तो अजय कुमार ने प्रेमपाल को पुनः भद्दी गालिया दी, जिस पर प्रेमपाल ने मोटर साईकिल रोककर वही अजय को सडक के किनारे गिराकर पीटना शुरू कर दिया फिर भी वह लगातार गालियां देता रहा पास मे ही एक टूटी हुई ईंट पडी थी उसे उठाकर प्रेमपाल ने अजय कुमार के सिर व चेहरे पर मारना शुरू कर दिया जिससे उसको खून बहने लगा प्रेमपाल ने उस ईंट को घटना स्थल से उत्तर दिशा मे करीब 15 – 20 मीटर की दूरी पर सडक के किनारे ईंख के खेत मे फेंक दिया।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण प्रेमपाल पुत्र सत्यप्रकाश निवासी अमीर नगर जफ्फरपुर थाना तितावी जनपद मुजफ्फरनगर हाल पता आकांक्षा ऐन्कलेव मकान नंबर 84 शक्ति कालोनी मटौर थाना दौराला जनपद मेरठ।आपराधिक इतिहास का विवरण मुकदमा अपराध संख्या 243/21 धारा 302 आईपीसी थाना दौराला जनपद मेरठ।
बरामदगी का विवरण घटना मे प्रयुक्त आला कत्ल 01 ईट, मृतक का मोबाइल फोन, चप्पल।

Post navigation

Previous: Etawah News: यमुना नदी में लगातार बढ़ रहे जलस्तर से बाढ़ का पानी शहरी इलाकों के पास पहुंचा, बढ़पुरा इलाका भी हुआ प्रभावित
Next: डिजिटल तकनीक का सहारा लेकर पढ़े संतकबीरनगर,बढ़े संतकबीरनगर का मान बढ़ा रहे जिले के शिक्षक

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260621-WA0199
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल

जनवाद टाइम्स इटावा 21 June 2026
IMG-20260621-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0026
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन

जनवाद टाइम्स 21 June 2026

Latest News

  • Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल
  • Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न
  • Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान
  • Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन
  • Bihar News: जीएमसीएच में पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार व मारपीट की घटना पर निंदा प्रस्ताव पारित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.