मेरठ न्यूज: मेरठ जिले में बनी राष्ट्रीय गौ सेवा कार्यकारिणी

Meerut News: National cow service executive formed in Meerut district
Share News

संवाददाता: रेनू

सचिन शर्मा मवाना बने क्षेत्रीय अध्यक्ष मेरठ मंडल एवम् हस्तिनापुर विधान सभा अध्यक्ष, दुष्यंत चौहान बने क्षेत्रीय संगठन मंत्री और तान्या वर्मा को राष्ट्रीय गौ सेवा संघ के जिलाध्यक्ष मनोनित किया गया है। इसी के साथ मोनू वसिष्ठ आईटी इंचार्ज एवम् संजय कुमार जी बहसूमा नगर अध्यक्ष मनोनित किए गए।और उन्होंने बताया कि मेरी लग्न और मेहनत को देखते हुए ये काम उन्हें सौंपा है।

हम उसे सभी के सहयोग से पूर्व की भांति जिम्मेदारी को पूर्ण निष्ठा के साथ निवारण करने का प्रयास करेंगे जहां प्रदेश अध्यक्ष शिव सिंह जी,राष्ट्रीय संगठन मंत्री दिलीप धनराज गुप्ता और राष्ट्रीय प्रचार प्रसार प्रमुख अनुज शर्मा जी अनुराग पाठक जी प्रदेश संगठन मंत्री जी का हार्दिक आभार व्यक्त किया। और जहां अनुराग पाठक जी ने कहा पेट सबका होता है भूख सबको लगती है सभी जीवों की हमे सेवा करनी चाहिए। हमे जन्म देने वाली मां तो कुछ दिन ही दूध पिलाती है मगर गौ माता का दूध पीकर हम बड़े होते है तो गौ माता का कर्ज हम कभी नही चुका सकते जय गौ माता ।

Trending News