Etawah News: सपा सरंक्षक की नातिन दीपाली, अश्वनी के साथ लेंगी सात फेरे, मुलायम सिंह यादव और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव सैफई पहुँचे

Etawah News: Dipali, granddaughter of SP Patron, will take seven rounds with Ashwani, Mulayam Singh Yadav and SP President Akhilesh Yadav reach Saifai

Etawah News: Dipali, granddaughter of SP Patron, will take seven rounds with Ashwani, Mulayam Singh Yadav and SP President Akhilesh Yadav reach Saifai

Share News

संवाददाता:- मनोज कुमार

सैफई/इटावा: सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की नातिन दीपाली फिरोजाबाद जिले के रहने वाले अश्वनी के साथ सात फेरे लेंगी। मुलायम सिंह यादव और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव सैफई पहुंच गए हैं। सैफई में सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव की नातिन की शादी में राजनीतिक जमावड़ा होने जा रहा है। यूपी और बिहार के कई बड़े नेता इस शादी में शामिल होने आ रहे हैं।

Etawah News: Dipali, granddaughter of SP Patron, will take seven rounds with Ashwani, Mulayam Singh Yadav and SP President Akhilesh Yadav reach Saifai
Etawah News: Dipali, granddaughter of SP Patron, will take seven rounds with Ashwani, Mulayam Singh Yadav and SP President Akhilesh Yadav reach Saifai

आसपास के क्षेत्र के लोगों को परंपरागत भोज कराया गया। शादी में शामिल होने के लिए अखिलेश यादव भी पहुंचे। इसके बाद वो समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और अपने चाचा प्रोफेसर रामगोपाल यादव के आवास पर मिलने पहुंचे। रविवार को शादी की मांगलकि रस्म होंगी। इसमें मुलायम सिंह यादव की नातिन दीपाली फिरोजाबाद जिले के रहने वाले अश्वनी के साथ सात फेरे लेंगी। दोपहर बाद हवाई जहाज से मुलायम सिंह यादव को लेकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव सैफई हवाई पट्टी पर उतरे। अखिलेश यादव की पत्नी पूर्व सांसद डिंपल यादव अपने बच्चों के साथ एक दिन पहले ही आ चुकी हैं।

Etawah News: Dipali, granddaughter of SP Patron, will take seven rounds with Ashwani, Mulayam Singh Yadav and SP President Akhilesh Yadav reach Saifai
Etawah News: Dipali, granddaughter of SP Patron, will take seven rounds with Ashwani, Mulayam Singh Yadav and SP President Akhilesh Yadav reach Saifai

दीपाली सैफई के पूर्व ब्लॉक प्रमुख स्वर्गीय रणवीर सिंह यादव की बेटी और पूर्व सांसद तेज प्रताप सिंह यादव की बहन हैं। तेज प्रताप का विवाह बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की बेटी राजलक्ष्मी से हुआ है। इस नाते बिहार के पूर्व सीएम लालू यादव, राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव और तेज प्रताप के भी सैफई पहुंचने की संभावना है। हालांकि कोविड को देखते हुए किसी प्रकार की भीड़भाड़ से पूरी तरह से परहेज किया जा रहा है। दीपाली का मार्च 2021 में सगाई का कार्यक्रम हुआ था। उस समय कोरोना काल की वजह से वैवाहिक कार्यक्रम को आगे बढ़ाया गया था।

आज सैफई में परंपरागत भोज का आयोजन किया गया जिसमें क्षेत्र के लोग शामिल हुए। प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने क्षेत्र से आने वाले लोगों की आगवानी की। सबसे मिलकर उनका हालचाल जाना। रविवार को शादी के दौरान अधिक भीड़ न हो इस कारण से भोज एक दिन पहले ही रखा गया। रविवार को सुबह 11 बजे से शादी की रस्में शुरू हो जाएंगी। दिन में पूरा वैवाहिक कार्यक्रम संपन्न होगा। कोविड काल को देखते हुए कार्यक्रम में बहुत सीमित संख्या में ही लोगों को आमंत्रित किया गया है। इधर सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव परिजनों से मुलाकात करने के बाद इटावा शहर के सिविल लाइन स्थित अपनी कोठी पर पहुंचे हैं। कल शादी के समय पूरा समाजवादी कुनबा इकट्ठा होगा।

Trending News