मेरठ न्यूज: खुनम खून हालत में बंदर की फेट फाउंडेशन ने जान बचाने की कोशिश की।

IMG-20211026-WA0048
Share News

संवाददाता: मनीष गुप्ता

मेरठ शहर के बेगमबाग के मंदिर वाली गली में एक बंदर बहुत बुरी तरह घायल हो गया था। खूनम खून था। मरने जैसी हालत में हो गया था। मानवता की मिशाल व जानवरो के प्रति अपने प्रेम भाव को लेकर एक ऐसे व्यक्ति सामने आए। जो बहुत गरीब इंसानों के लिए जानवरो के लिए दिल से कुछ ना कुछ करते आ रहे है। ऐसा ही हादसा आज बेगमबाग में हुआ। फेट फाउंडेशन के फाउंडर ईशान चावला जी के घर के सामने एक बंदर करंट लगने के कारण नीचे गिर गया। जैसे ही नीचे गिर एक दम से गली के कुत्तों ने उसको घेर कर फाड़ दिया। जिस कारण उसको हालत बहुत बुरी हो गई थी। और खुनम खून हालात में हो चुका था। ऐसा लगा जैसे मरने वाला हो। उसकी हालत को देख उसकी जान बचाने के उद्देश्य से तुरंत ही ईशान चावला जी आस पास के लोगो को बुलाकर एक जाल का इंतजाम किया। और घायल बंदर को उसमे रखने लगे। और तुरंत डॉक्टर के पास लेकर गए। और उसका इलाज करवाया। लेकिन काफी प्रयास के बाद बंदर ने 11 बजे करीब अपना दम तोड दिया। और डॉक्टर ने उसको मृत घोषित कर दिया। उसके बाद वहा वन विभाग की टीम आ गई। और उस मृत बंदर को वहा से लेकर चली गई।

Trending News