Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

मेरठ न्यूज: वामा सारथी कार्यक्रम के तहत रिजर्व पुलिस लाईन में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन

जनवाद टाइम्स इटावा 26 October 2021
IMG-20211026-WA0065
Share News
       

संवाददाता: मनीष गुप्ता

वामा सारथी उत्तर प्रदेश पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वाधान में 26 अक्टूबर को प्रातः 10:00 बजे पुलिस लाईन्स, मेरठ में श्रीमती शालिनी सभरवाल धर्मपत्नी श्री राजीव सभरवाल अपर पुलिस महानिदेशक मेरठ जोन, मेरठ/अध्यक्षा जोनल फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन, मेरठ जोन, मेरठ एवं श्रीमती प्रियंका चौधरी धर्मपत्नी श्री प्रभाकर चौधरी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मेरठ, श्रीमती ट्विंकल झा धर्मपत्नी श्री केशव कुमार पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण, मेरठ, श्रीमती दीप्ति भट्नागर धर्मपत्नी श्री चन्द्रकान्त मीणा, सहायक पुलिस अधीक्षक, मेरठ के सौजन्य/उपस्थिति में निःशुल्क चिकित्सा कैम्प का आयोजन किया गया। चिकित्सा कैम्प में डॉ॰ वी0 एन0 त्यागी ( छाती रोग विशेषज्ञ), डॉ॰ नीलिमा अग्रवाल (बाल रोग विशेषज्ञ), डॉ॰ गीतांजलि बेन्द्रे (स्त्री रोग विशेषज्ञ), डॉ॰ अंकुर त्यागी (बी.ए.एम.एस/एम.बी.बी.एस/एम.डी), डॉ॰ विपिन गर्ग (हृदय रोग विशेषज्ञ) मेट्रो हॉस्पिटल, लालकुर्ती, डॉ॰ मनीषा त्यागी (स्त्री रोग विशेषज्ञ) द्वारा जनपद के नगर क्षेत्र के थानों एवं पुलिस लाईन्स में नियुक्त अधिकारियों/कर्मचारियों एवं पुलिस लाईन के आवासीय परिसर में आवासित महिलाओं एवं बच्चों द्वारा विभिन्न बीमारियों जैसे- निमोनिया, एलर्जी, फेफड़ों में पानी और हवा, स्लीप एपनिया, खर्राटे, समस्त प्रकार की खाँसी, बुखार, खांसी में खून, छाती में दर्द, वजन घटना, साँस फूलना, स्क्रिनिंग, लंग्स कैपेसिटी, ई0सी0जी0, ईको, ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर एवं हार्ट से सम्बन्धित बीमारियों का चैकअप कराया गया, साथ ही साथ जिन पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों एवं महिलाओं द्वारा कोविड-19 का वैक्सीनेशन नहीं लगवाया गया था अथवा जिनको कोविड-19 की दोनों डोज नहीं लगी थी, के द्वारा दूसरी डोज लगवाई गयी । बीमारियों का चैकअप कराये जाने के साथ-साथ चिकित्सा कैम्प में बीमारियों से सम्बन्धित पुलिस कर्मियों एवं महिलाओं को आवश्यक दवाईयाँ भी वितरित की गयीं । उक्त चिकित्सा शिविर में 119 पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों एवं पारिवारिक सदस्यों द्वारा चैकअप कराया गया। चिकित्सा शिविर से सम्बन्धित समस्त व्यवस्थायें मुकेश सिंह रावत, प्रतिसार निरीक्षक, पुलिस लाईन्स, मेरठ द्वारा पूर्ण करायी गयीं।

Post navigation

Previous: मेरठ न्यूज: खुनम खून हालत में बंदर की फेट फाउंडेशन ने जान बचाने की कोशिश की।
Next: मेरठ न्यूज: पुलिस द्वारा वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260621-WA0199
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल

जनवाद टाइम्स इटावा 21 June 2026
IMG-20260621-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0026
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन

जनवाद टाइम्स 21 June 2026

Latest News

  • Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल
  • Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न
  • Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान
  • Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन
  • Bihar News: जीएमसीएच में पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार व मारपीट की घटना पर निंदा प्रस्ताव पारित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.