संवाददाता: मनीष गुप्ता
जनपद मेरठ थाना सरुरपुर क्षेत्र में पटाखो के विस्फोट से होने वाली जान-माल की घटनाओ को रोकने हेतू व अवैध पटाखे बनाने वालों के खिलाफ कार्यवाही के अन्तर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद मेरठ के कुशल नेतृत्व व पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एंवम क्षेत्राधिकारी सरधना के पर्येवेक्षण में थानाध्यक्ष सरूरपुर की संयुक्त टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए 04 जुलाई को अवैध पटाखे बनाने वाले शौकीन पुत्र जमील निवासी ग्राम गोटका थाना सरुरपुर मेरठ, सुहैल पुत्र शौकीन निवासी ग्राम गोटका थाना सरुरपुर मेरठ, फिरोज पुत्र सफीक निवासी बडा जैन मन्दिर मौहल्ला तीरग्रान बडौत जिला बागपत, सादिम पुत्र नसीम निवासी ग्राम गोटका थाना सरुरपुर मेरठ बताया, अफसाना पत्नी शौकीन निवासी ग्राम गोटका थाना सरुरपुर मेरठ मय कार्टन पटाखे तैयार कुल वजन 85 किलो ग्राम, सात कार्टन अर्द्ध तैयार कुल वजन 150 किलो ग्राम, एक कट्टा गन्धक 30 किलो ग्राम, एक कट्टा अर्द्ध बने हाईड्रो बम पटाखा कुल वजन 16 किलो ग्राम, बडे रैपर 23 किलो ग्राम, छोटे रैपर 24 किलो ग्राम व एक छोटा इलैक्ट्रिक काँटा गोल्डलाईन के ग्राम गोटका से गिरफ्तार किया गया ।

इस सम्बन्ध मे अभियुक्तगणों के विरुद्ध थाना सरुरपुर पर मुकदमा अपराध संख्या 216/21 धारा विस्फोटक अधिनियम 1884 की धारा 5 A / 9 B (1) (A) पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है । अभियुक्तगण से पूछताछ का विवरण शौकीन पुत्र जमील निवासी ग्राम गोटका थाना सरुरपुर मेरठ उम्र करीब 45 वर्ष व अन्य अभियुक्तगण द्वारा पूछने पर बताया कि बताया कि साहब हम लोग पटाखे बनाने के लिए मैटरियल अन्य जिलो से लेकर आते है । पटाखे बनाने के बाद पटाखो को मेरठ व अन्य जनपदो मे सप्लाई करते है । साहब पैसो के लालच मे यह काम करते है। हमारा लाईसेंस नवीनीकरण नही हुआ था । इसीलिए चोरी छिपे मैटेरियल लाकर पटाखो का पिछले 5-6 दिनो से निमार्ण कर रहे थे।

पटाखों का अवैध कारोबार करने वाले पुलिस हिरासत में बरामद माल के साथ
गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम पता शौकीन पुत्र जमील निवासी ग्राम गोटका थाना सरुरपुर मेरठ उम्र करीब 45 वर्ष, सुहैल पुत्र शौकीन निवासी ग्राम गोटका थाना सरुरपुर मेरठ उम्र करीब 18 वर्ष, फिरोज पुत्र सफीक निवासी बडा जैन मन्दिर तीरग्रान कस्बा व थाना बडौत जिला बागपत उम्र करीब 20 वर्ष, सादिम पुत्र नसीम निवासी ग्राम गोटका थाना सरुरपुर मेरठ उम्र करीब 28 वर्ष, श्रीमति अफसाना पत्नी शौकीन निवासी ग्राम गोटका थाना सरुरपुर मेरठ उम्र करीब 40 वर्ष। बरामदगीः-
कार्टन पटाखे तैयार कुल वजन 85 किलो ग्राम, सात कार्टन अर्द्ध तैयार कुल वजन 150 किलो ग्राम, एक कट्टा गन्धक 30 किलो ग्राम। एक कट्टा अर्द्ध बने हाईड्रो बम पटाखा कुल वजन 16 किलो ग्राम, बडे रैपर 23 किलो ग्राम, छोटे रैपर 24 किलो ग्राम।
एक छोटा इलैक्ट्रिक काँटा गोल्डलाईन।