Agra News: सोमवार को जमकर हुआ टीकाकरण

IMG_20210705_194403
Share News

संवाददाता सुशील चन्द्रा

बाह: सोमवार को देहात के बाह और बटेश्वर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर जमकर टीकाकरण हुआ।टीकाकरण के लिए काफी संख्या में युवा स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे।टीकाकरण से पहले कोरोना टेस्ट किया गया।सोमवार को 248 लोगों की कोरोना की एन्टीजन जाँच व 142 लोगों की आर टी पी सी आर जाँच की गईं जिनमें कोई भी व्यक्ति संक्रमित नहीं मिला।

IMG 20210705 194403

सोमवार को बाह सीएचसी पर 18 से 44 वर्ष के 120 लोगों को वैक्सीन का पहला डोज तथा 45 वर्ष से ऊपर के 35 लोगों को वैक्सीन का पहला डोज दिया गया।वहीं 60 वर्ष से ऊपर के 25 लोगों ने वैक्सीन की पहली डोज लगवायी ।

IMG 20210705 194439

वहीं बटेश्वर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर 120 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज तथा 45 वर्ष से ऊपर के 2 लोगों ने दूसरी डोज लगवायी।60 वर्ष से ऊपर के 8 लोगों ने वैक्सीन लगवायी।

Trending News