मेरठ न्यूज: क्रीड़ा भारती मेरठ ने राष्ट्रीय गौ सेवा संघ के साथ मिलकर किया वृक्षारोपण

IMG-20210705-WA0104
Share News

संवाददाता : रेनू

मेरठ जिले में क्रीड़ा भारती मेरठ ने राष्ट्रीय गौ सेवा संघ के साथ मिलकर सीसीएसयू मेरठ में वृक्षारोपण किया गया। मानव जीवन बिना ऑक्सीजन के बेजान हैं। यह ऑक्सीजन हमें शुद्ध और स्वच्छ हवा से ही प्राप्त होती है। शुद्ध हवा हमें वृक्षों द्वारा ही प्राप्त होती है। वृक्ष हमारे जीवन का एक आधार होते हैं। वृक्ष के बिना मानव जीवन का धरती पर कोई अस्तित्व नहीं हो सकता।

IMG 20210705 WA0104

हमें पर्यावरण को बचाना चाहिए और अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने चाहिए। जिस प्रकार व्यक्ति अपने बच्चों का पालन – पोषण करता है। उसी प्रकार हमें हमेशा वृक्षों का भी पालन – पोषण करना चाहिए। वृक्ष जीवन भर आपका साथ निभाता है। इसलिए वृक्षों को हमे हमारे जीवन का आधार समझना चाहिए । जो केवल थोड़ा सा पानी और सूर्य की किरण ही तो मांगते हैं।

IMG 20210705 WA0105

बदले में हमें फल, सब्जी और पेड़ों की मीठी छाव हमें प्रदान करते हैं। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है कि अपने पूरे जीवन में एक वृक्ष तो जरूर लगाना चाहिए। वृक्षारोपण के समय अश्विनी जी जिला अध्यक्ष, मनीष जी संगठन मंत्री, गोरव जी स्पोर्ट्स कोच, प्रियंका गोस्वामी, रामानंदन जी, आशीष शर्मा , तान्या , कार्तिक जोहरी, महासचिव कार्तिकय मेंबर आदि सभी शामिल हुए

Trending News