Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Agra News: जैतपुर पुलिस ने हैल्लो गैंग के दो और सदस्यों को किया गिरफ्तार

जनवाद टाइम्स 7 February 2021
PicsArt_02-08-12.51.56
Share News
       

संवाददाता सुशील चंद्र

बाह/आगरा: कई वर्षों से भारत वर्ष के कई राज्यों दिल्ली, पंजाब,गुजरात, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश आदि में ठगी करने वाले आगरा बीहड़, चम्बल क्षेत्र में हैल्लो गैंग चला रहे गुर्गों की पुलिस द्वारा लगातार गिरफ्तारी की जा रही है इसी क्रम में आगरा के जैतपुर पुलिस को आज एक और सफलता हाथ लगी जब पुलिस ने हैल्लो गैंग के दो सदस्यों को जैतपुर से गिरफ्तार कर लिया।पकड़े गए अभियुक्त दीपक जैन पुत्र अभिनंदन जैन उम्र 37 वर्ष और अंकित जैन उर्फ मोनू पुत्र कमलेश जैन उम्र 25 वर्ष दोनों निवासी जैतपुर कलां आगरा हैं।गिरफ्तार अभियुक्त हैल्लो गैंग के सदस्यों को फर्जी id पर प्रति सिम कार्ड 800 से 1000 रुपए में उपलब्ध कराते थे। दोनों अभियुक्त सिम खरीदने आने वाले ग्राहकों की id पर दो से तीन सिम एक्टिवेट कर लेते थे जिसमें एक ग्राहक को दे देते थे बाकी सिम हैल्लो गैंग के सदस्यों को बेच देते थे।पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपियों से तीन मोबाइल,22 एक्टिवेट सिम कार्ड 34 आधार कार्ड 1 पैन कार्ड और 3 वोटर कार्ड भी बरामद किए गए हैं। आगरा पुलिस द्वारा अब तक हैल्लो गैंग के 200 सदस्यों को जेल भेजा जा चुका है। हैल्लो गैंग का बाह के बीहड़ों में जाल फैला हुआ है यह लोग देश के अलग अलग राज्यों में लोगों को नौकरी दिलाने,स्पा आदि के नाम पर फँसाकर ठगी करते हैं।हैल्लो गैंग का जाल बाह के तडाइता, भगतनपुरा आदि गाँवों में फैला हुआ है।इस गैंग में महिलाएं भी सपोर्ट करती रही हैं।ये गैंग भोले भाले लोगों को अपने जाल में फंसाकर ठगी करते हैं।पुलिस द्वारा हैल्लो गैंग पर लगातार कार्यवाही की जा रही है फिर भी ये गैंग लोगों को अपने जाल में फंसाकर चूना लगा रहा है।

Post navigation

Previous: Etawah News: अंतर्जनपदीय वाहन चोर गिरोह के 02 सदस्यों को चोरी की हुई 02 स्कूटी सहित किया गया गिरफ्तार ।
Next: प्राकृतिक आपदा से राज्य सरकारें सबक नहीं लेतीं

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260429-WA0013(1)
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News :आगरा: पति के अवैध संबंध से नाराज पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम, इलाके में सनसनी

जनवाद टाइम्स 29 April 2026
IMG-20260426-WA0108
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News :आगरा बना “विश्व की जूता राजधानी”: भारत-न्यूज़ीलैंड बिज़नेस मीट में निर्यात व निवेश के नए युग की शुरुआत

जनवाद टाइम्स 29 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-28 at 8.34.37 PM
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : वैशाली में संतुलित उर्वरक उपयोग पर जागरूकता कार्यक्रम, किसानों को दी गई अहम जानकारी

जनवाद टाइम्स इटावा 28 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-28 at 7.59.22 PM
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : बगहा में कुख्यात पुट्टू मिश्रा की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत

जनवाद टाइम्स इटावा 28 April 2026

Latest News

  • Agra News :आगरा: पति के अवैध संबंध से नाराज पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम, इलाके में सनसनी
  • Agra News :आगरा बना “विश्व की जूता राजधानी”: भारत-न्यूज़ीलैंड बिज़नेस मीट में निर्यात व निवेश के नए युग की शुरुआत
  • Bihar News : वैशाली में संतुलित उर्वरक उपयोग पर जागरूकता कार्यक्रम, किसानों को दी गई अहम जानकारी
  • Bihar News : बगहा में कुख्यात पुट्टू मिश्रा की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत
  • Bihar News : 20 शराब कारोबारी गिरफ्तार, भारी मात्रा में अवैध चुलाई शराब व गुड़ घोल नष्ट
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.