Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Agra News: सरकार के 4 वर्ष पूर्ण होने पर ब्लॉक बाह पर किया गया कृषि मेले का किया गया आयोजन

जनवाद टाइम्स 21 March 2021
IMG_20210321_192609
Share News
       

संवाददाता सुशील चंद्रा
उत्तर प्रदेश सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने पर आज ब्लॉक बाह के परिसर में किसान मेले का आयोजन किया गया।किसान मेले का उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक पक्षालिका सिंह ने फीता काटकर किया। मेले में आए किसानों को उन्नत बीज तथा खेती के बारे में जानकारी दी गई। मेले में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि विधायक पक्षालिका सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा तमाम कृषि यंत्र और सुविधाएं किसानों के लिए लाई गई है इसलिए किसान योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।

IMG 20210321 192609

विधायक ने अधिकारियों से कहा कि गांव गांव जाकर किसानों को जानकारी दें कि समय अनुसार उन्नत बीज के साथ उन्नत खेती कैसे कर सकते हैं, किसान खेती में कम लागत में ज्यादा मुनाफा कैसे कमा सकते हैं ये जानकारियां किसानों को दें।विधायक ने अपने वक्तव्य में कहा कि नई तकनीक के साथ खेती को भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलानी है। कृषि जिला अधिकारी डॉक्टर रामप्रवेश ने बताया जिले में चार लाख चौहत्तर हजार पंजीकृत किसान हैं जिनमें से तीन लाख अठारह हजार किसानों को किसान सम्मान निधि का लाभ मिल रहा है। बाकी के किसान सरकारी सेवाओं से रिटायर्ड हैं जो इनकम टैक्स की जद में आते हैं। मुख्यमंत्री द्वारा किसानों के सिंचाई के लिए सोलर पंप योजना भी चलाई जा रही है जिसमें सरकार के द्वारा साठ प्रतिशत तक अनुदान दिया जा रहा है। 3 हॉर्स पावर व 5 हॉर्स पावर सोलर पंप मुख्यमंत्री योजना के तहत गांवों में लगाए जा रहे हैं जिनसे किसानों को लाभ मिलेगा।

IMG 20210321 192542

जिसमें 3 हॉर्स पावर सोलर पंप का खर्चा छिहत्तर हजार और 5 हॉर्स पावर सोलर पंप का खर्चा चौरानवे हजार है। किसान इस योजना का लाभ लेने के लिए ब्लॉक स्तर पर या कृषि अधिकारी संपर्क कर योजना का लाभ उठा सकते हैं। किसानों को मृदा स्वास्थ्य सुधार के विषय में भी विस्तृत जानकारी दी गई। कृषि मेला आयोजन में प्रमुख रूप से मुकेश कुमार खंड विकास अधिकारी, सुनील गुप्ता अध्यक्ष नगर पालिका, हर नारायण सिंह पूर्व ब्लाक प्रमुख, आनंद भदौरिया पूर्व ब्लाक प्रमुख, संतोष गहलोत, चंदू भदोरिया, अनुज जादौन, राजीव राठौर, पुलकित भदोरिया, शत्रुघन भदोरिया, ध्रुव भदौरिया, लालू तोमर पूर्व प्रधान, दीपक परिहार आदि लोग मौजूद रहे।

Post navigation

Previous: Agra News: किन्नरों के दो पक्षों में विवाद के बाद जमकर मारपीट थाने पहुँचे दोनों पक्ष
Next: Agra News: बाह की उड़न परी अम्बिका वर्मा ने देहरादून में जीता गोल्ड मेडल जून माह में रशिया में हो रहे गेम्स के लिए किया क्वालीफाई

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260619-WA0010
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News : वाहन जांच के दौरान युवक गिरफ्तार, देसी कट्टा व विदेशी शराब बरामद

जनवाद टाइम्स 19 June 2026
IMG-20260619-WA0004
  • Bihar
  • Breaking News

Bihar News: बैकुंठपुर और राजापाकर उत्तरी पंचायत में कृषि चौपाल का आयोजन, किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी

जनवाद टाइम्स 19 June 2026
IMG-20260619-WA0008
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 132 शिकायतें, त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश

जनवाद टाइम्स 19 June 2026
IMG-20260618-WA0010
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News : प्रखंड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर के अंतिम दिन कई विभागों के अधिकारी रहे अनुपस्थित, ग्रामीणों ने जताई नाराजगी

जनवाद टाइम्स 18 June 2026

Latest News

  • Bihar News : वाहन जांच के दौरान युवक गिरफ्तार, देसी कट्टा व विदेशी शराब बरामद
  • Bihar News: बैकुंठपुर और राजापाकर उत्तरी पंचायत में कृषि चौपाल का आयोजन, किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी
  • Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 132 शिकायतें, त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश
  • Bihar News : प्रखंड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर के अंतिम दिन कई विभागों के अधिकारी रहे अनुपस्थित, ग्रामीणों ने जताई नाराजगी
  • Bihar News: राजापाकर में प्रखंड स्तरीय शारदीय खरीफ महोत्सव कार्यशाला एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.