Meerut News: Even today, dirty water is flowing on the roads in the village.
संवाददाता: मनीष गुप्ता
कब दूर होगी यह समस्या?
शहरो में हाईवे पर बड़े बड़े नाले नालियों का निर्माण किया जा रहा है। लेकिन गांव की ओर कोन देगा ध्यान। मेरठ शहर में पहले से बनी कॉलोनियों में पक्की नालिया बना दी गई है। मेरठ के आस पास हाईवे के किनारे बड़े नाले बना दिए गए हैं। जिससे पानी की निकासी आराम से हो सके। और उनको ऊपर से ढक भी दिया गया है। जिससे की कोई उसमे गिर ना सके। लेकिन गांव का गंदा पानी कहा जायेगा। क्या ऐसे ही गलियों में बहता रहेगा। इन गलियों से बच्चे बड़े सभी लोग आते जाते रहते हैं। क्या यह गंदा पानी उनके पैरों के द्वारा घर के अंदर नहीं जायेगा। और जब घर के अंदर जायेगा। तो हर बार नई बीमारी को लेकर उस घर में प्रवेश करेगा। जिस कारण उस घर के लोग बीमार हो सकते हैं। इस बीमारी को लेकर कोन लेगा जिम्मेदारी। क्या गांव के लोग बीमारी के बीच में ही रहेंगे। गांव के लोगो को कोन इस बीमारी से पीड़ित होने से बचा सकता है।