Etawah News: स्वतंत्रता सेनानी मौलाना आजाद की जयंती पर माल्यार्पण किया

FB_IMG_1636625977013
Share News

ब्यूरो संवाददाता
इटावा: स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, भारत रत्न मौलाना अबुल कलाम आजाद की जयंती पर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी एवं समाजसेवियों ने उनके चित्र पर माला पहनाकर एवं पुष्प अर्पण कर साबितगंज चौराहा स्थित कामिल कुरैशी के प्रतिष्ठान पर गोष्ठी का आयोजन किया। मुख्य अतिथि पूर्व सांसद रघुराज सिंह शाक्य ने कहा मौलाना आजाद की जयंती हम शिक्षा दिवस के रूप में मनाये क्योंकि उनके द्रारा ही देश मे आईआईटी, आईआईएम जैसी शिक्षा संस्थाएं उनके प्रयासों से ही आज स्थापित है।

विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय स्वतंत्रता सेनानी परिवार के प्रदेश महासचिव आकाशदीप जैन बेटू ने कहा मौलाना अबुल कलाम आज़ाद एक प्रसिद्ध भारतीय मुस्लिम विद्वान कवि, लेखक, पत्रकार और स्वतंत्रता सेनानी होने के साथ ही वे महात्मा गांधी के सिद्धांतो का समर्थन करते थे। प्रसपा जिलाध्यक्ष सुनील यादव ने कहा मौलाना आजाद दुनिया के गम्भीर विचारको में एक थे दुनियाभर में उनके द्रारा किये गये कार्यो की प्रशंसा आज भी होती है।

प्रबुद सभा के जिलाध्यक्ष आलोक दीक्षित ने कहा मौलान अबुल कलाम आजाद न केवल आपसी भाईचारे के प्रतीक थे बल्कि राष्ट्रीय सौहार्द का जीता जागता उदाहरण थे। गोष्ठी में प्रसपा जिला महासचिव कृष्ण मुरारी गुप्ता, विक्की गुप्ता, जैनुल आब्दीन, सैय्यद लकी, अनवार हुसैन, फैज आलम, शिवपाल शाक्य ने अपने विचार रखे। संचालन करते हुये कार्यक्रम संयोजक कामिल कुरैशी ने सभी वक्ताओं को तिरंगा पटका पहनाकर सम्मानित किया।

Trending News