Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News: चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना द्वारा कुलपति प्रो0 (डा0) रमाकान्त यादव सम्मानित

जनवाद टाइम्स इटावा 7 January 2022
Etawah News: Vice Chancellor Prof. (Dr.) Ramakant Yadav honored by Medical Education Minister Suresh Khanna

Etawah News: Vice Chancellor Prof. (Dr.) Ramakant Yadav honored by Medical Education Minister Suresh Khanna

Share News
       

संवाददाता: आशीष कुमार

इटावा: विकास खण्ड सैफई उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई को कोविड-19 की पहली एवं दूसरी लहर के दौरान बेहतरीन कोविड प्रबन्धन जिसमें कोविड मरीजों का इलाज, समय से जाॅच एवं इस दौरान किये गये उच्चस्तरीय शोध कार्यों के लिए चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना ने विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो0 (डा0) रमाकान्त यादव को सम्मानित किया।

सम्मान समारोह डा0 राम मनोहर लोहिया चिकित्सा संस्थान लखनऊ में चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित किया गया। इस दौरान चिकित्सा शिक्षा मंत्री ने कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए चिकित्सा संस्थानों एवं मेडिकल कालेजों को सभी जरूरी तैयारियों का निर्देश भी दिया। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो0 (डा0) रमाकान्त यादव ने बताया कि कोविड-19 की पहली एवं दूसरी लहर के दौरान बेहतरीन काम करने वाले विश्वविद्यालयों, संस्थानों एवं मेडिकल कालेजों को चिकित्सा शिक्षा विभाग की तरफ से सम्मानित किया गया। इसमें एसजीपीजीआई, लखनऊ, केजीएमयू, लखनऊ, आरएमएल, लखनऊ के अलावा जीआईएमएस, ग्रेटर नोयडा आदि प्रमुख रहे। कार्यक्रम के दौरान चिकित्सा शिक्षा महानिदेशक डा0 एनसी प्रजापति ने विश्वविद्यालय द्वारा कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए की गयी तैयारियों को उत्कृष्ट बताया।

इस दौरान विश्वविद्यालय के संकायाध्यक्ष डा0 पीके जैन, चिकित्सा अधीक्षक डा0 एसपी सिंह, कुलसचिव सुरेश चन्द्र शर्मा, वित्त नियन्त्रक विजय कुमार श्रीवास्तव, विश्वविद्यालय के फैकेल्टी मेम्बरस एवं कर्मचारियों ने विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो0 (डा0) रमाकान्त यादव को बधाई दी।

Post navigation

Previous: Ambedkarnagar News:- नवसृजित नगर पंचायत जहांगीरगंज के नवीन कार्यालय भवन का भूमि पूजन सकुशल सम्पन्न
Next: Agra News: हार जीत का दांव लगाते हुए ग्यारह जुआरियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260622-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर सीएचसी में रोगी कल्याण समिति की बैठक, स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर Meta Description:

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह में राजापाकर के मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0024
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : जीएमसीएच बेतिया में पत्रकारों से मारपीट मामले ने पकड़ा तूल, डीएम और एसपी को सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0016
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : कृषि चौपाल में किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी, जैविक खेती अपनाने पर जोर

जनवाद टाइम्स 22 June 2026

Latest News

  • Bihar News: राजापाकर सीएचसी में रोगी कल्याण समिति की बैठक, स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर Meta Description:
  • Bihar News : प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह में राजापाकर के मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित
  • Bihar News : जीएमसीएच बेतिया में पत्रकारों से मारपीट मामले ने पकड़ा तूल, डीएम और एसपी को सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News : कृषि चौपाल में किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी, जैविक खेती अपनाने पर जोर
  • Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.