Ambedkarnagar News:- नवसृजित नगर पंचायत जहांगीरगंज के नवीन कार्यालय भवन का भूमि पूजन सकुशल सम्पन्न

Ambedkarnagar News:- नवसृजित नगर पंचायत जहांगीरगंज के नवीन कार्यालय भवन का भूमि पूजन सकुशल सम्पन्न
Share News

संवाददाता-लालचन्द

 

जनपद-अम्बेडकर नगर के तहसील-आलापुर अन्तर्गत नवसृजित नगर पंचायत जहाँगीरगंज के कार्यालय व आवासीय भवन का नरियांव डिहवा स्थल पर भब्य समारोह पूर्वक शिलान्यास एवं भूमि पूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ। आलापुर विधायक माननीया अनीता कमल ने बतौर मुख्य अतिथि वैदिक मंत्रोच्चारण एवं पूजन अर्चन के साथ निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अधिशासी अधिकारी श्री मनोज कुमार सिंह ने की तथा संचालन भाजपा मंडल अध्यक्ष महेंद्र प्रताप वर्मा ने की।

IMG 20220107 WA0049

शिलान्यास समारोह को संबोधित करते हुए विधायक अनीता कमल ने कहा कि सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल मार्गदर्शन में प्रदेश का चौमुखी विकास हो रहा है। प्रदेश सरकार बिना किसी भेदभाव के प्रदेश का विकास करने में जुटी हुई है। यह क्षेत्र जिले के अत्यंत ग्रामीण एवं पिछड़े क्षेत्रों के रूप में जाना जाता था। क्षेत्र के लोग दशकों से इस कस्बे को नगर पंचायत का दर्जा दिलाए जाने की निरंतर मांग कर रहे थे,लेकिन पूर्ववर्ती सरकारों एवं जनप्रतिनिधियों ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। उन्होंने जब क्षेत्रवासियों की इस मांग को सीएम योगी तक पहुंचाया तो सीएम ने तत्काल क्षेत्रवासियों के हित को देखते हुए कस्बे को नगर पंचायत का दर्जा प्रदान कर दिया। नगर पंचायत बनने से नगर क्षेत्र का चहुंमुखी विकास होगा एवं लोगों को नगरीय सुविधाएं भी मिलने लगेंगी।

Ambedkarnagar News:- नवसृजित नगर पंचायत जहांगीरगंज के नवीन कार्यालय भवन का भूमि पूजन सकुशल सम्पन्न

अधिशासी अधिकारी श्री मनोज कुमार सिंह ने बताया कि एक करोड़ 47 लाख की अनुमानित लागत से नगर पंचायत कार्यालय भवन का निर्माण होगा। कार्यदाई संस्था सीएनडीएस को 4 माह में निर्माण कार्य पूरा करना है। अभी तक नगर पंचायत का कार्यालय अस्थाई रूप से जहांगीरगंज पंचायत भवन से संचालित हो रहा है।

Ambedkarnagar News:- नवसृजित नगर पंचायत जहांगीरगंज के नवीन कार्यालय भवन का भूमि पूजन सकुशल सम्पन्न

स्थाई कार्यालय बनने के उपरांत नगर पंचायत को अपने भवन में शिफ्ट कर दिया जाएगा। समारोह में विधायक प्रतिनिधि अवधेश कमल,भाजपा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की जिला संयोजिका मीरा पांडे,महेंद्र प्रताप वर्मा,चंद्रदेव सिंह, सूरज पांडे, जयचंद मौर्य, बाल गोविंद त्रिपाठी,राजेन्द्र प्रसाद वर्मा उर्फ कल्लू वर्मा,मोहम्मद मोगीश,अनाममुल्लाह जी,सर्वेश यादव,रमाकांत,अजय कुमार,आशुतोष गोस्वामी, महेन्द्र कुमार, मोहम्मद शोएब, अरविन्द कुमार,दिनेश कुमार,संजय शर्मा,अभियंता प्रशांत कुमार यादव सैकङों से अधिक की संख्या में नगर पंचायत क्षेत्र के सम्मानित लोग मौजूद रहे।

You may have missed