Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News : लॉक डाउन की सतर्कता का सही से पालन ना करने पर बढ़ सकती है परेशानी

जनवाद टाइम्स 9 April 2020
IMG_20200409_210451
Share News
       

 

संवाददाता दिलीप कुमार :   कोरोना वायरस इधर उधर थूकने से भी फैलता है। इसलिए सरकार ने लॉकडाउन के बीच तम्बाकू व मसाले की बिक्री पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया है। इसके बाद भी कस्बे में तम्बाकू की बिक्री खुलेआम हो रही है। कस्बे के बाजार में सुबह के समय थोक के दुकानदार

IMG 20200409 210451

प्रतिबंधित तम्बाकू की बिक्री कर रहे हैं। जिसके बाद यह तम्बाकू कस्बे की गलियों तक पहुंच जाती है और दिनभर चोरी छुपे इसकी बिक्री ऊंचे दामों पर होती है। इसी प्रकार से मसालों की भी बिक्री छोटी दुकानों पर दिन भर चलती रहती है। देर शाम और सुबह के समय यह दुकानदार थोक की दुकान से किसी तरह से मसाला लेकर आते हैं और दिनभर इन्हें मनमाने दाम पर बेचा जाता है।

सेनेटाइजेशन तो दूर, महीनों से नहीं हुई गांव में सफाई

कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर जहां एक ओर लॉकडाउन के बीच लोगों को साफ सफाई रखने की सलाह दी जा रही है और शहर व कस्बों में सेनेटाइजेशन का कार्य किया जा रहा है। वहीं चकरनगर के गांव चकपुरा में आज भी गंदगी का अम्बार है। यहां पर महीनों से सफाई कर्मी नहीं पहुंचे हैं। ऐसे में लोग इस गंदगी से फैलने वाले किसी भी तरह के संक्रमण से डर रहे हैं।

 

IMG 20200409 210422

गांव में रह रहे लोग इस समय लॉकडाउन से घरों में ही हैं। ऐसे में दुनिया भर में फै ल रहे कोरोना वायरस के संक्रमण से गांव के लोग डरे हुए हैं। इन लोगों का कहना है कि सबसे ज्यादा डर उन्हें गांव में फैली गंदगी से लग रहा है। गांव की नालियां गंदगी से बजबजा रही हैं। सफाई के लिए तैनात सफाई कर्मी कई महीनों से गांव में नहीं आए हैं। गांव के लोगों का कहना है कि प्रशासन शहर और कस्बों में सेनेटाइजेशन का कार्य करा रहा है लेकिन गांवों की ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। गांवों में सेनेटाइजेशन तो दूर प्रतिदिन साफ सफाई भी नहीं की जा रही है। ऐसे में गांव के लोगों को कभी भी कोई संक्रमण अपनी चपेट में ले सकता है। गांव के श्यामू सेंगर व डा प्रताप सिंह ने जिला प्रशासन से मांग की कि गांव में प्रतिदिन सफाई कराए जाने के साथ ही दवाई का छिड़काव कराया जाए। इसके साथ ही जल निकासी के लिए नाली का निर्माण भी कराया जाए।

 

Post navigation

Previous: Uttar Pradesh News : UPPSC : लॉकडाउन के कारण यूपीपीएससी ने स्थगित की PCS Mains समेत कई परीक्षाएं, पढ़ें नोटिफिकेशन
Next: Etawah News : बाजार में आज भी भीड़ नही हुई कम, गैर जरूरी दुकानों का खुलना जारी

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260523-WA0240
  • Breaking News

जनवाद टाइम्स 24 May 2026
IMG-20260521-WA0092
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

आगरा में रात को सड़क पर उतरे पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार, ट्रैफिक और अतिक्रमण पर सख्त एक्शन

जनवाद टाइम्स 21 May 2026
WhatsApp Image 2026-05-19 at 7.24.54 PM
  • Bihar

Bihar News: वैशाली में जनगणना 2027 के मकान सूचीकरण कार्य में आई तेजी, 532 HLBs का कार्य पूर्ण

जनवाद टाइम्स इटावा 20 May 2026
WhatsApp Image 2026-05-19 at 6.39.48 PM
  • Bihar

Bihar News: राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने राजापाकर प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में पंचायत अध्यक्षों का किया चयन

जनवाद टाइम्स इटावा 20 May 2026

Latest News

  • (no title)
  • आगरा में रात को सड़क पर उतरे पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार, ट्रैफिक और अतिक्रमण पर सख्त एक्शन
  • Bihar News: वैशाली में जनगणना 2027 के मकान सूचीकरण कार्य में आई तेजी, 532 HLBs का कार्य पूर्ण
  • Bihar News: राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने राजापाकर प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में पंचायत अध्यक्षों का किया चयन
  • Bihar News: मुसहर राम-राम जानकी मंदिर परिसर में बनेगा बहुउपयोगी सामुदायिक भवन, 52.93 लाख की योजना स्वीकृत
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.