Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar

Bihar News: वैशाली में जनगणना 2027 के मकान सूचीकरण कार्य में आई तेजी, 532 HLBs का कार्य पूर्ण

जनवाद टाइम्स इटावा 20 May 2026
WhatsApp Image 2026-05-19 at 7.24.54 PM
Share News
       

संवाददाता : राजेन्द्र कुमार
हाजीपुर, वैशाली।

वर्षा सिंह के प्रभावी नेतृत्व एवं सतत अनुश्रवण के कारण वैशाली जिले में जनगणना 2027 के प्रथम चरण अंतर्गत संचालित मकान सूचीकरण एवं मकान गणना (House Listing and Housing Census) कार्य में उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की गई है।

जिला पदाधिकारी सह प्रधान जनगणना अधिकारी वैशाली श्रीमती वर्षा सिंह (भा.प्र.से.) के कुशल मार्गदर्शन में जिले में जनगणना कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। 19 मई 2026 तक प्राप्त प्रगति प्रतिवेदन के अनुसार जिले के कुल 6,743 हाउस लिस्टिंग ब्लॉक्स (HLBs) में से 6,209 HLBs में कार्य प्रगति पर है, जबकि 532 HLBs में मकान सूचीकरण का कार्य पूर्ण कर लिया गया है।

जिलाधिकारी ने सभी चार्ज अधिकारियों, प्रखंड विकास पदाधिकारियों, पर्यवेक्षकों एवं प्रगणकों को निर्देश दिया है कि निर्धारित समय-सीमा के भीतर शत-प्रतिशत कार्य पूर्ण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जनगणना देश का एक अत्यंत महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्यक्रम है, जिसके आंकड़ों के आधार पर विकास योजनाएं तैयार की जाती हैं तथा संसाधनों के वितरण एवं नीतिगत निर्णय लिए जाते हैं।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को क्षेत्रीय भ्रमण कर कार्य की नियमित निगरानी करने, तकनीकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने तथा प्रगणकों को आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

साथ ही जिलाधिकारी ने जिले के नागरिकों से अपील की कि वे प्रगणकों को सही एवं पूर्ण जानकारी उपलब्ध कराकर इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य को सफल बनाने में सहयोग करें।

Post navigation

Previous: Bihar News: राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने राजापाकर प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में पंचायत अध्यक्षों का किया चयन

 

राशिफल

News Archive

WhatsApp Image 2026-05-19 at 7.24.54 PM
  • Bihar

Bihar News: वैशाली में जनगणना 2027 के मकान सूचीकरण कार्य में आई तेजी, 532 HLBs का कार्य पूर्ण

जनवाद टाइम्स इटावा 20 May 2026
WhatsApp Image 2026-05-19 at 6.39.48 PM
  • Bihar

Bihar News: राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने राजापाकर प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में पंचायत अध्यक्षों का किया चयन

जनवाद टाइम्स इटावा 20 May 2026
WhatsApp Image 2026-05-19 at 5.27.33 PM
  • Bihar

Bihar News: मुसहर राम-राम जानकी मंदिर परिसर में बनेगा बहुउपयोगी सामुदायिक भवन, 52.93 लाख की योजना स्वीकृत

जनवाद टाइम्स इटावा 20 May 2026
WhatsApp Image 2026-05-19 at 5.26.57 PM
  • Bihar

Bihar News: कृषि विज्ञान केंद्र वैशाली में केनरा बैंक अधिकारियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

जनवाद टाइम्स इटावा 20 May 2026

Latest News

  • Bihar News: वैशाली में जनगणना 2027 के मकान सूचीकरण कार्य में आई तेजी, 532 HLBs का कार्य पूर्ण
  • Bihar News: राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने राजापाकर प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में पंचायत अध्यक्षों का किया चयन
  • Bihar News: मुसहर राम-राम जानकी मंदिर परिसर में बनेगा बहुउपयोगी सामुदायिक भवन, 52.93 लाख की योजना स्वीकृत
  • Bihar News: कृषि विज्ञान केंद्र वैशाली में केनरा बैंक अधिकारियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
  • Bihar News: राजेपुर बेरई पंचायत में सहयोग शिविर आयोजित, 39 आवेदनों में 5 का मौके पर हुआ निष्पादन
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.