Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Uttar Pradesh News : UPPSC : लॉकडाउन के कारण यूपीपीएससी ने स्थगित की PCS Mains समेत कई परीक्षाएं, पढ़ें नोटिफिकेशन

जनवाद टाइम्स 9 April 2020
IMG-20200409-WA0125
Share News
       

 

मनोज कुमार राजौरिया :  कोरोना वायरस लॉकडाउन के चलते कई एग्जाम और भर्तियां रद्द की जा चुकी हैं। इसी कड़ी में एक खबर उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने अपनी मुख्य परीक्षाएं रद्द कर दी हैं। यूपीपीएससी (UPPSC) ने पीसीएस की मुख्य परीक्षा समेत कई अन्य परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं। आयोग ने कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप और लॉकडाउन के मद्देनजर ये फैसला लिया है।
इस बीच उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने एक नोटिस जारी करके लाखों उम्मीदवारों को परीक्षा से संबंधित ये सूचना दी है।
यूपीपीएससी ने नोटिस में लिखा है कि ‘उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग, प्रयागराज कोविड-19 की रोकथाम के मद्देनजर अपरिहार्य कारणों से निम्नलिखित परीक्षाएं स्थगित कर रहा है –
-सम्मिलित राज्य / प्रवर अधीनस्थ सेवा (मुख्य) परीक्षा 2019, जिसका आयोजन 20 अप्रैल 2020 से प्रस्तावित है।
-समीक्षा अधिकारी / सहायक समीक्षा अधिकारी (प्रारंभिक) परीक्षा 2016, जो 3 मई 2020 को प्रस्तावित है।’
नोटिस में लिखा है कि परीक्षाओं के लिए अगली तिथि की घोषणा विज्ञप्ति के माध्यम से की जाएगी, इसका अर्थ है कि अभी फिलहाल नई परीक्षा तारीख की कोई जानकारी नहीं दी गई है।
कमीशन की तरफ से जारी किए गए ऑफिशियल नोटिफिकेशन के मुताबिक, जो उम्मीदवार UP PCS मेन एग्जाम में शामिल होने के योग्य हैं, वे अपने एप्लीकेशन फॉर्म 19 अप्रैल तक सबमिट कर सकते हैं। पहले आवेदन करने की अंतिम तारीख 26 मार्च थी, लेकिन कोरोना वायरस महामारी की वजह से इसे आगे बढ़ा दिया गया है। इस एग्जाम में कुल 6,320 उम्मीदवार शामिल हो सकते हैं। PCS एग्जाम के माध्यम से कमीशन प्रांतीय सिविल सेवा में भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन और सिफारिश करता है।

Post navigation

Previous: Pratapgarh News : लालगंज सई नदी में किशोरी ने लगाई छलांग, हुई मौत
Next: Etawah News : लॉक डाउन की सतर्कता का सही से पालन ना करने पर बढ़ सकती है परेशानी

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260523-WA0240
  • Breaking News

जनवाद टाइम्स 24 May 2026
IMG-20260521-WA0092
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

आगरा में रात को सड़क पर उतरे पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार, ट्रैफिक और अतिक्रमण पर सख्त एक्शन

जनवाद टाइम्स 21 May 2026
WhatsApp Image 2026-05-19 at 7.24.54 PM
  • Bihar

Bihar News: वैशाली में जनगणना 2027 के मकान सूचीकरण कार्य में आई तेजी, 532 HLBs का कार्य पूर्ण

जनवाद टाइम्स इटावा 20 May 2026
WhatsApp Image 2026-05-19 at 6.39.48 PM
  • Bihar

Bihar News: राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने राजापाकर प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में पंचायत अध्यक्षों का किया चयन

जनवाद टाइम्स इटावा 20 May 2026

Latest News

  • (no title)
  • आगरा में रात को सड़क पर उतरे पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार, ट्रैफिक और अतिक्रमण पर सख्त एक्शन
  • Bihar News: वैशाली में जनगणना 2027 के मकान सूचीकरण कार्य में आई तेजी, 532 HLBs का कार्य पूर्ण
  • Bihar News: राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने राजापाकर प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में पंचायत अध्यक्षों का किया चयन
  • Bihar News: मुसहर राम-राम जानकी मंदिर परिसर में बनेगा बहुउपयोगी सामुदायिक भवन, 52.93 लाख की योजना स्वीकृत
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.