Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

आगरा में रात को सड़क पर उतरे पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार, ट्रैफिक और अतिक्रमण पर सख्त एक्शन

जनवाद टाइम्स 21 May 2026
IMG-20260521-WA0092
Share News
       

संवाददाता प्रताप सिंह आज़ाद

दीपक कुमार ने बुधवार देर रात शहर की ट्रैफिक व्यवस्था और अतिक्रमण की स्थिति का औचक निरीक्षण किया। मधुनगर क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान पुलिस कमिश्नर के सख्त तेवर देखने को मिले। सड़क पर जाम, अव्यवस्थित ट्रैफिक और बढ़ते अतिक्रमण को लेकर उन्होंने अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई।

निरीक्षण के दौरान पुलिस कमिश्नर ने वायरलैस सेट पर एसीपी सदर की गैरमौजूदगी को लेकर नाराजगी जताई। “एसीपी सदर कहां गायब हैं?” जैसे सख्त सवालों से मौके पर मौजूद अधिकारियों में हड़कंप मच गया।

IMG 20260521 WA0092

पुलिस कमिश्नर के साथ सैयद अली अब्बास भी मौजूद रहे। दोनों अधिकारियों ने सड़क पर उतरकर ट्रैफिक व्यवस्था का जायजा लिया और चौराहों पर वाहनों की आवाजाही को परखा।

निरीक्षण के दौरान पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार ने मधुनगर और आसपास के क्षेत्रों में सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को तुरंत हटाने के निर्देश दिए। उन्होंने साफ कहा कि सड़क से करीब 50 मीटर तक किसी भी तरह का अवैध कब्जा या अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

कमिश्नर ने अधिकारियों को रांग साइड चलने वालों, ट्रिपल सवारी करने वालों और स्टंटबाजी करने वाले युवकों के खिलाफ विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने चेतावनी दी कि ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
वायरल वीडियो में पुलिस कमिश्नर के सख्त तेवर सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई है। देर रात सड़क पर उतरकर किए गए इस निरीक्षण को ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने और अतिक्रमण पर अंकुश लगाने की बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है।

Post navigation

Previous: Bihar News: वैशाली में जनगणना 2027 के मकान सूचीकरण कार्य में आई तेजी, 532 HLBs का कार्य पूर्ण

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260521-WA0092
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

आगरा में रात को सड़क पर उतरे पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार, ट्रैफिक और अतिक्रमण पर सख्त एक्शन

जनवाद टाइम्स 21 May 2026
WhatsApp Image 2026-05-19 at 7.24.54 PM
  • Bihar

Bihar News: वैशाली में जनगणना 2027 के मकान सूचीकरण कार्य में आई तेजी, 532 HLBs का कार्य पूर्ण

जनवाद टाइम्स इटावा 20 May 2026
WhatsApp Image 2026-05-19 at 6.39.48 PM
  • Bihar

Bihar News: राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने राजापाकर प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में पंचायत अध्यक्षों का किया चयन

जनवाद टाइम्स इटावा 20 May 2026
WhatsApp Image 2026-05-19 at 5.27.33 PM
  • Bihar

Bihar News: मुसहर राम-राम जानकी मंदिर परिसर में बनेगा बहुउपयोगी सामुदायिक भवन, 52.93 लाख की योजना स्वीकृत

जनवाद टाइम्स इटावा 20 May 2026

Latest News

  • आगरा में रात को सड़क पर उतरे पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार, ट्रैफिक और अतिक्रमण पर सख्त एक्शन
  • Bihar News: वैशाली में जनगणना 2027 के मकान सूचीकरण कार्य में आई तेजी, 532 HLBs का कार्य पूर्ण
  • Bihar News: राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने राजापाकर प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में पंचायत अध्यक्षों का किया चयन
  • Bihar News: मुसहर राम-राम जानकी मंदिर परिसर में बनेगा बहुउपयोगी सामुदायिक भवन, 52.93 लाख की योजना स्वीकृत
  • Bihar News: कृषि विज्ञान केंद्र वैशाली में केनरा बैंक अधिकारियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.