Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News: प्लाट पर निर्माण करा रहे दो सगे भाइयों को दबंगों ने पीटा

जनवाद टाइम्स इटावा 25 November 2021
Etawah News: Two real brothers who are building on the plot were beaten up by the bullies

Etawah News: Two real brothers who are building on the plot were beaten up by the bullies

Share News
       

ब्यूरो संवाददाता

इटावा: थाना क्षेत्र उसराहार के नंदपुर हवेली गांव में अपने प्लाट पर निर्माण कार्य करा रहे दो भाईयों पर कुछ लोगों ने लाठी डंडों से हमला बोल दिया। जिससे दोनों घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मारपीट करने वाले चार लोगों को हिरासत में लेकर उन का शांतिभंग में चालान किया। जबकि पीड़ित घायलों को इलाज के लिए सीएचसी सरसईनावर में भर्ती कराया। जहां एक की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया।

नंदपुर हवेली गांव के सुबोध कुमार ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि वह गुरुवार को अपने प्लाट पर काम कर रहा था। इसी दौरान गांव के ही रहने वाले संजीव पुत्र बेचेलाल मौके पर पहुंचा और काम रोकने की धमकी देते हुए गाली गलौज करने लगा। जब सुबोध ने बताया वह अपनी जमीन पर काम कर रहा है तो संजीव ने दुर्गपाल सिंह, औसान सिंह, कुलदीप उर्फ लालू के साथ मिलकर उस पर लाठी डंडो से हमला बोल दिया। सुबोध को पिटता देख उसे बचाने उसका भाई राजीव आया तो नामजदों ने उसके साथ भी मारपीट कर दी। जिससे दोनों लोग घायल हो गए।

झगड़े की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मारपीट करने वाले चारों लोगों को हिरासत में लेकर थाने भिजवाया। साथ ही घायल सुबोध और राजीव को इलाज के लिए सीएचसी सरसईनावर भेजा। जहां सुबोध की हालत नाजुक होने पर उसे इटावा रैफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष गंगादास गौतम ने बताया प्लाट को लेकर चार लोगों ने सुबोध के साथ मारपीट की थी। पुलिस ने चारों लोगों को पकड़कर शांतिभंग की कारवाई कर कोर्ट में पेश किया। पीड़ित की ओर से तहरीर मिलने पर मुकद्दमा आरोपितों के विरूद्ध मुकद्दमा दर्ज किया जाएगा।

 

Post navigation

Previous: Bihar news वाहन और बाइक की टक्कर में सास बहू की मौत पुत्र जख्मी
Next: Etawah News: उ. प्र. अनुसूचित जाति एवं जनजाति आयोग का वरिष्ठ सदस्य बनाए जाने पर स्वागत हुआ 

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260611-WA0003
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News :पश्चिम चम्पारण को आदर्श जिला बनाने के लिए सभी को मिलकर करना होगा कार्य : लखेन्द्र कुमार रौशन

जनवाद टाइम्स 11 June 2026
IMG-20260611-WA0005
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: पुलिस अधीक्षक पश्चिम चंपारण द्वारा मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन

जनवाद टाइम्स 11 June 2026
IMG-20260611-WA0009
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: खेत बचाओ अभियान के तहत संतुलित उर्वरक उपयोग पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

जनवाद टाइम्स 11 June 2026
IMG-20260610-WA0013
  • Breaking News
  • Prayagraj News
  • Uttar Pradesh

प्रयागराज न्यूज: 9 सूत्रीय मांगों को लेकर समाजवादियों ने करछना एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स 10 June 2026

Latest News

  • Bihar News :पश्चिम चम्पारण को आदर्श जिला बनाने के लिए सभी को मिलकर करना होगा कार्य : लखेन्द्र कुमार रौशन
  • Bihar News: पुलिस अधीक्षक पश्चिम चंपारण द्वारा मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन
  • Bihar News: खेत बचाओ अभियान के तहत संतुलित उर्वरक उपयोग पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  • प्रयागराज न्यूज: 9 सूत्रीय मांगों को लेकर समाजवादियों ने करछना एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News: सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभुकों के खातों में डीबीटी से 39.14 करोड़ रुपये हस्तांतरित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.