Bihar news वाहन और बाइक की टक्कर में सास बहू की मौत पुत्र जख्मी

Bihar news वाहन और बाइक की टक्कर में सास बहू की मौत पुत्र जख्मी
Share News

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

लौरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत लौरिया रामनगर मुख्य मार्ग में बंसवरिया पेट्रोल पंप के पास अज्ञात वाहन एवं बाइक की भीषण टक्कर में बाइक सवार सास क्षएवं बहू की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि पुत्र गंभीर रूप से जख्मी हो गया जिसे इलाज हेतु लोरिया पीएचसी से जीएमसीएच बेतिया रेफर कर दिया गया है बताया जाता है सूत्रों के अनुसार बगही निवासी हकदार मियां का 20 वर्षीय पुत्र अरबाज मियां मोटरसाइकिल से अपनी मां मुन्नी खातून एवं पत्नी शबाना खातून को लेकर लोरिया पीएचसी आरहा था ।

IMG 20211125 WA0003

तभी अज्ञात वाहन से दुर्घटना का शिकार हो गया और अरबाज की मां मुन्नी खातून तथा पत्नी शबाना खातून की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि अरबाज गंभीर रूप से जख्मी हो गया बताया जाता है अरबाज की शादी करीब 22 दिन पूर्व हुई थी।

Bihar news वाहन और बाइक की टक्कर में सास बहू की मौत पुत्र जख्मीइस घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने घंटों रोड जाम कर मुआवजे की मांग कर रहे थे