Etawah News: ग्राम सिरहौल के प्राइमरी स्कूल के बच्चो से कटवाया जा रहा पेड़

IMG-20211116-WA0004
Share News

संवाददाता: मनोज कुमार
जसवंतनगर/इटावा: विकासखण्ड जसवंतनगर के ग्राम सिरहौल में प्राइमरी स्कूल में, स्कूल समय में पढ़ाई की जगह बच्चों से पेड़ कटवाया जा रहा है।
शिक्षक बच्चों के भविष्य को दांव पर लगा कर शिक्षा के मंदिर में बच्चों से पेड़ कटवाया तो कैसा होगा देश का भविष्य? आप स्वयं ही अंदाजा लगा सकते हैं। परिषदीय विद्यालयों में बच्चों से पेड़ कटवाया जा रहा है।

Etawah News: Trees being cut from the primary school children of village Sirhaul
जसवंतनगर के ग्राम पंचायत सिरहौल के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में छात्र-छात्राओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। शिक्षक बच्चों से स्कूल समय में पढ़ाई की जगह हाथो में पेन कॉपी देने के बजाए उनके नाजुक हाथो में मासूम बालक को खतरनाक गड़ासा पकड़ा कर ऊंची दीवार पर चढ़ाकर पेड़ कटवा रहे हैं और गुरुजी अपनी कमर पर दोनों हाथ रख कर पेड़ काटते हुए नन्हे छात्र की रीयल्टी चैक कर रहे हैं। हालांकि उक्त स्कूल के प्रधानाचार्य ने बात में सफाई देते हुए कहा है कि पेड़ गिरने से स्कूल का गेट बंद हो गया था इसलिए ऐसा किया गया।

Trending News