Etawah News: व्यापार मण्डल ने किया नव पदोन्नत उप जिलाधिकारी एन.राम. का स्वागत

FB_IMG_1622633652154
Share News

संवाददाता दिलीप कुमार
इटावा सदर के तहसीलदार एन. राम. को नियुक्ति अनुभाग के विशेष सचिव द्रारा जारी पत्र संख्या 371/1-6-2021 में राज्यपाल महोदय की संतुति पर पदोन्नति करते हुये एसडीएम (उपजिलाधिकारी) नियुक्ति करने पर उत्तर प्रदेश उधोग व्यापार मंडल इटावा सदर के अध्यक्ष आलोक दीक्षित एवं सदर संरक्षक आकाशदीप जैन बेटू ने नेतृत्व में व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने इटावा तहसील में स्वागत सम्मान कर बधाई देते हुये तहसीलदार सदर को शॉल, पटका, माला एवं पगड़ी पहना कर सम्मानित करते हुये कहा तहसीलदार सदर ने 2018 से इटावा को अपनी सेवाएं देकर सभी वर्गों के लिये सराहनीय कार्य किया है अब उपजिलाधिकारी के पद पर नियुक्ति होने पर समाज के लिये और भी प्रशंसनीय कार्य करेंगे। स्वागत समारोह में व्यापार मंडल के जिला कोषाध्यक्ष नरेश चन्द्र यादव, शहर महामंत्री ओम रतन कश्यप, उपाध्यक्ष कामिल कुरैशी, रामू सभासद, मुन्ना बाबू सर्राफ, रजत जैन, रिंकू यादव, जैनुल आबदीन, सय्यद लकी, अनवार हुसैन, पंकज शर्मा आदि प्रमुख रहे।

You may have missed