Samnhal News: अस्थाई कारागार से फरार बीस हजार का इनामी गिरफ्तार

IMG-20210602-WA0028
Share News

संवाददाता भूपेंद्र सिंह

संभल: जनपद संभल में हयातनगर थाना क्षेत्र का एक कैदी साने आलम पुत्र रफीक निवासी चंदयान थाना हयातनगर जनपद संभल जिसे हयातनगर पुलिस ने चाकू के साथ गिरफ्तार करके हयातनगर थाना क्षेत्र में बनी सारंगपुर अस्थाई जेल भेजा था लेकिन रात के अंधेरे का फायदा उठाकर साने आलम भाग गया था। जिस पर पुलिस अधीक्षक ने ₹20000 का इनाम घोषित कर गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी गई थी,
पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्रा अपर पुलिस अधीक्षक कुमार जायसवाल, के कुशल निर्देशन पुलिस क्षेत्र अधिकारी अरुण कुमार सिंह के नेतृत्व में 2 जून को थाना प्रभारी हयात नगर सत्येंद्र भड़ाना ने मय हमराही फोर्स के मुखबिर की सूचना पर फरार कैदी साने आलम को दिल डाबरा चौराहे से आढौल को जाने वाले मार्ग पर स्थित बाग से गिरफ्तार कर लिया तथा गिरफ्तार करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र भड़ाना ,उपनिरीक्षक आदित्य सिंह, उप निरीक्षक वीरेंद्र सिंह, कॉन्स्टेबल सचिन वर्मा, कांस्टेबल विशाल उपस्थित रहे।

You may have missed