Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar
  • Breaking News

Bihar news बाबा रामदेव पर राजद्रोह का मामला दर्ज करने की मांग

जनवाद टाइम्स 2 June 2021
IMG-20210602-WA0029
Share News
       

संवाददाता मंटू राय

सिमराहा: एलोपैथिक चिकित्सा पद्धति को लेकर दिए गए योग गुरु बाबा रामदेव के बयान के बाद शुरू हुआ विवाद अररिया में भी देखने को मिल रहा है। इस विरोध को लेकर आईएमए ने जहां पुरे भारत में मंगलवार को काला दिवस मनाया वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर योग गुरु के खिलाफ राजद्रोह का केस चलाने जैसी कड़ी कार्रवाई की मांग भी की है। इधर आईएमए के जिला सचिव डॉ सुदर्शन झा ने योग गुरु पर जमकर प्रहार करते हुए बाबा रामदेव को मानसिक रूप से दिवालिया घोषित करते हुए कहा कि हमारी लड़ाई ना आयुर्वेद से है, और ना ही योग से, योग एक सतत प्रक्रिया है। हमारी लड़ाई व्यक्ति विशेष से है। साधु सन्यासी वह होता है जो देश हित में काम करे। समाज हित में काम करे ना कि समाज को तोड़ने का और संक्रमित मरीजों में भय का माहौल बनाने का। वहीं अररिया आईएमए के कोषाध्यक्ष व मीडिया प्रभारी डॉ अभय कुमार ने बताया कि पूरे देश में 300 से अधिक तथा बिहार में 104 डॉक्टर की मौत कोरोना संक्रमण के कारण अब तक हो चुकी है। साथ ही साथ हजारों स्वास्थ्य कर्मी, पारा मेडिकल स्टाफ भी वैश्विक महामारी का शिकार हुए हैं। इस विपदा के घड़ी में जब देश की सेवा करते हुए सैकड़ों डॉक्टरों को लाखों लोगों की जान बचाने के लिए अपनी जान की कुर्बानी देनी पड़ी हो तब किसी बाबा द्वारा इस तरह का अपमानित करने और मनोबल तोड़ने वाला बयान बर्दास्त नहीं किया जाएगा। उनके ऊपर राजद्रोह का मामला दर्ज करने की मांग की गई है। वहीं डॉ अभय कुमार ने बाबा रामदेव के द्वारा कोरोना से बचाव के लिए इजाद की गई उनकी दवा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि अगर संक्रमण से बचाव के लिए उनकी दवा कारगर होती तो 50 से अधिक उनके संस्थान में काम करने वाले लोग और एक उच्च पद पर कार्यरत अधिकारी की मौत नहीं होती। उन्होंने कहा कि जब विवाद बढ़ा तो बाबा ने तुरंत सफाई भी दे डाली। लेकिन केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने बाबा रामदेव को तल्ख पत्र लिख उनकी सफाई को नाकाफी बताकर कड़ी नाराजगी जाहिर की है।

Post navigation

Previous: Etawah News: व्यापार मण्डल ने किया नव पदोन्नत उप जिलाधिकारी एन.राम. का स्वागत
Next: Sambhal News: 260 बोरा नकली सीमेंट के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260615-WA0007
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0009
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 72 शिकायतें, कई मामलों का हुआ तत्काल निपटारा

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0011
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने निजी कोष से रेड क्रॉस को भेंट किया शव संरक्षण फ्रीजर

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0014
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: राजापाकर में कृषि विभाग द्वारा प्रखंड स्तरीय कृषि चौपाल का आयोजन

जनवाद टाइम्स 15 June 2026

Latest News

  • Bihar News: विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा
  • Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 72 शिकायतें, कई मामलों का हुआ तत्काल निपटारा
  • Bihar News: महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने निजी कोष से रेड क्रॉस को भेंट किया शव संरक्षण फ्रीजर
  • Bihar News: राजापाकर में कृषि विभाग द्वारा प्रखंड स्तरीय कृषि चौपाल का आयोजन
  • Bihar News: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजापाकर में प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा योजना के तहत शिविर आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.