Etawah News: व्यक्ति संदिग्धावस्था में दिखाई दिया।

IMG-20210803-WA0082
Share News

आशीष कुमार

इटावा: जसवंतनगर पुलिस ने मैनपुरी जिले के एक चाकू धारी को छिमारा रोड से एवं क्षेत्रीय गांव के एक युवक को केवाला तिराहे से नाजायज तमंचा कारतूस लिए घूमते हुए गिरफ्तार किया है। इंस्पेक्टर अमरपाल सिंह के मुताबिक आधी रात के करीब सिटी इंचार्ज एसआई दर्शन सिंह सोलंकी हमराह कांस्टेबल अंकित के साथ छिमारा रोड पर गस्त कर रहे थे तभी एक युवक संदिग्धावस्था में घूमता हुआ दिखाई दिया। जिसे रोककर तलाशी के दौरान उसके पास से एक नाजायज चाकू बरामद हुआ है। गिरफ्तार युवक मैनपुरी जिले के दन्नाहार थाना क्षेत्र का बताया गया है।

दूसरी ओर उप निरीक्षक सुदेश कुमार हमराह कांस्टेबल अरविंद कुमार के साथ क्षेत्र में गश्त पर थे तभी टकपुरा व केवाला की ओर जाने वाली सड़क के तिराहे पर एक व्यक्ति संदिग्धावस्था में दिखाई दिया जिसे घेराबंदी कर रोककर तलाशी ली तो उसके पास कमर में रखा एक 315 बोर का नाजायज तमंचा व एक कारतूस बरामद हुआ।

Trending News