Etawah News: खड़े ट्रक में बाइक सवार जोरदार टक्कर लगने से हुआ घायल, उपचार के दौरान मौत।

Etawah News: Bike rider injured due to heavy collision in parked truck, died during treatment.

Etawah News: Bike rider injured due to heavy collision in parked truck, died during treatment.

Share News

क्षेत्रीय संवाददाता 

इटावा/जसवंत नगर : नेशनल हाइवे पर रोड के किनारे पर खड़े ट्रक में बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गया और उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार विजय कुमार पुत्र शांति स्वरूप उम्र करीब 40 वर्ष निवासी मल्लूपुरा जो कि भारत गैस एजेंसी मैं काम करता था।

Etawah News: Bike rider injured due to heavy collision in parked truck, died during treatment.

आज दोपहर करीब 2:45 बजे जसवंत नगर से पत्नी व बच्चों को दवा दिलवा कर उनको ऑटो में बैठाकर अपनी मोटरसाइकिल UP75 AF4057 से अपने घर जा रहा था तभी नेशनल हाइवे पर नहर पुल के समीप लक्ष्मी कोल्ड स्टोरेज के सामने सड़क किनारे खड़े ट्रक में टक्कर लग जाने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी जसवंतनगर द्वारा घायल को जिला अस्पताल भिजवाया गया । जहाँ जिला अस्तपाल में घायल की उपचार के दौरान मौत हो गयी। घायल के सिर में बहुत गंभीर चोट लगी हुई थी जिससे ये प्रतीत हो रहा था कि उक्त व्यक्ति की सिर में चोट लगने की वजह मृत्यु हुई है।यदि मृतक हेलमेट पहने होता तो शायद उसकी जान बच सकती थी।