Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

अम्बेडकर नगर न्यूजः कौन हैं पत्रकार रमन कश्यप की मौत का जिम्मेदार

जनवाद टाइम्स 4 October 2021
अम्बेडकर नगर न्यूजः कौन हैं पत्रकार रमन कश्यप की मौत का जिम्मेदार
Share News
       

संवाददाता अम्बेडकर नगर

पत्रकार के परिवार को दो करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता व एक नोकरी दे सरकार

 

अम्बेडकर नगर: गरीब – मजदूर , मजलूम , शासन – प्रशासन , समाजसेवी , राजनीतिक का टीवी – चैनलों , अखबार , न्यूज़ पोर्टलों के माध्यम से खबर को प्रमुखता से दिखने का काम करता हैं। लेकिन सुरक्षा के लिहाज से पत्रकारो के लिए कोई कानून नही बनाया हैं। कवरेज के दौरान ना बुलेटप्रूफ जैकेट उपलब्ध कराई जाती हैं। ना ही प्रशासन सुरक्षा में सहयोग करता हैं। काफी पत्रकारो की जान कवरेज करते हुए चली गई।सरकार के कानों पर कोई जू नही चलती।

 

IMG 20211004 WA0122
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में तीन अक्टूबर को कृषि कानूनों और केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा टेनी की टिप्पणी का विरोध कर रहे। किसानों और मंत्री के बेटे आशीष मिश्रा के समर्थकों के बीच हिंसक – झड़प हुई। किसानों का आरोप है, कि आशीष मिश्रा ने लखीमपुर के तिकुनिया इलाके में प्रदर्शनकारी किसानों पर कार चढ़ा दी। किसानों के मुताबिक वो लोग आशीष मिश्रा के गांव जा रहे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या का विरोध करने इकट्ठा हुए थे।इसी दौरान डिप्टी सीएम को रिसीव करने जा रहे आशीष मिश्रा ने किसानों पर कार चढ़वा दी। किसानों पर हमला भी बोला। एक स्थानीय पत्रकार रमन कश्यप (35 वर्षीय) घटना की कवरेज के दौरान हिंसक – झड़प में घायल हुए थे।

IMG 20211004 WA0122

रमन कश्यप फ़ाइल फोटो

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस हिंसा में अब तक नौ लोगों की मौत हो चुकी है , चार किसान व तीन बीजेपी कार्यकर्ता व गाडी के ड्राइवर समेत क्षेत्र के निघासन निवासी पत्रकार रमन कश्यप मौत की हो चुकी हैं। हिंसा के बाद से ही पत्रकार रमन कश्यप लापता हो गया था। लेकिन जब जानकारी मिली तो रमन के परिजनों ने पोस्टमॉर्टम हाउस में उनकी मौत की पुष्टि की है। उधर इस घटना के खिलाफ सियासत भी चरम सीमा पर है। मामले ने राजनीतिक तूल पकड़ लिया है। तमाम राजनीतिक दलों के नेता इस मुद्दे को भुनाने में लगे हैं।

अम्बेडकर नगर न्यूजः कौन हैं पत्रकार रमन कश्यप की मौत का जिम्मेदार

भारतीय पत्रकार महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता वसीम मंसूरी ने कहा कि रमन कश्यप हिंसा में कवरेज के दौरान गम्भीर रूप से हो गए थे , जैसे ही मौत खबर मिली तो ह्रदय से बहुत दुःखी हूँ। ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि उनकी आत्मा को शांति दे। और इस दुःख की घड़ी में हम परिवार के साथ खड़े हैं।
मंसूरी ने सरकार से सवाल करते हुए कहा कि पत्रकार की हत्या का जिम्मेदार कौन हैं। इस पूरे प्रकरण की जांच (सीबीआई) से कराई जाए और दोषियों को सख्त से सख्त सजा दी जाए। सरकार से कई बार मांग भी कर चुके हैं कि पत्रकार सुरक्षा विधेयक पारित किया जाए। सरकार उनके लिए कानून बना रही हैं। जो इन कानूनों को नही चाहती हैं। भारतीय पत्रकार महासभा ने कई बार चिट्ठी लिखकर भेज हैं उस पर कोई कार्यवाही नही की हैं।
झारखंड सरकार ने भेजी गई चिट्ठी पर विधानसभा में मुद्दे को उठाया गया था। वह भी कागजों में धूल फांक रहा हैं। भारतीय पत्रकार महासभा सरकार से मांग करती हैं , कि पत्रकार सुरक्षा विधेयक पारित किया जाए। अन्यथा पत्रकारो का भी विरोध पत्रकार आंदोलन बनेगा।
कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय नही मिला, तो भारतीय पत्रकार महासभा उनके परिवार का न्याय दिलाने का काम करेगा। सरकार से भी मांग हैं कि रमन कश्यप के परिवार को दो करोड़ रुपये से आर्थिक सहायता दे तथा परिवार के एक सदस्य को सरकारी नोकरी मिले। सरकार से पत्रकार के परिवार को न्याय नही मिलता तो जमीनी संघर्ष होगा।

Post navigation

Previous: लखीमपुरखीरी न्यूज :  लखीमपुर खीरी में भाजपा द्वारा किसानों का हत्याकांड रचने के खिलाफ भाकपा माले ने पीएम मोदी और योगी का किया पुतला दहन
Next: Etawah News: खड़े ट्रक में बाइक सवार जोरदार टक्कर लगने से हुआ घायल, उपचार के दौरान मौत।

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260621-WA0199
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल

जनवाद टाइम्स इटावा 21 June 2026
IMG-20260621-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0026
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन

जनवाद टाइम्स 21 June 2026

Latest News

  • Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल
  • Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न
  • Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान
  • Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन
  • Bihar News: जीएमसीएच में पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार व मारपीट की घटना पर निंदा प्रस्ताव पारित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.