Etawah News: मतदाता पुनिरक्षण कार्य में की जा रही घोर अनियमितता: सपा जिलाध्यक्ष गोपाल यादव

Etawah News: Gross irregularity being done in voter revision work: SP District President Gopal Yadav

Etawah News: Gross irregularity being done in voter revision work: SP District President Gopal Yadav

Share News

ब्यूरो संवाददाता

इटावा: सपा जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने प्रेसवार्ता कर कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में सपा की सरकार बनते देख बीजेपी के इशारे पर विपक्षियों के वोट काटे जा रहे है। बड़ी संख्या में काटे गए वोट और बड़ी संख्या में वोट इधर के उधर किये गए। मतदाता पुनिरक्षण का कार्य करने वाले बीएलओ के पास न तो पुनिरक्षण लिस्ट है और न ही फार्म। निर्वाचन आयोग के निर्देश के बाद भी राजनीतिक दलों को पूरक लिस्ट उपलब्ध नही करा रहा प्रशासन,  और न ही दलो की बैठक बुलाई जा रही है। उन्होंने बताया कि ऐसा किसी एक पंचायत का नहीं बल्कि पुरे जनपद का हे।

जबकि सपा की प्रेस वार्ता के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री सांसद प्रो रामशंकर कठेरिया ने कहा कि निर्वाचन आयोग की देख रेख में होता है मतदाता पुनिरक्षण का कार्य, इसमे गड़बड़ी नही हो सकती। आगामी 2022 के चुनाव में अपनी हार को देखते हुए पहले से ही बयानबाज़ी कर रहे है समाजवादी पार्टी के नेता।

Trending News