Etawah News: भोगनीपुर गंग नहर में एक अज्ञात महिला का शव मिला, मौके पर पहुँची पुलिस

IMG-20210913-WA0067
Share News

क्षेत्रीय संवाददाता

जसवंत नगर/इटावा: कचौरा मार्ग पर स्थित भोगनीपुर गंग नहर में एक अज्ञात महिला का शव बहता हुआ मिला। मौके पर सूचना मिलते ही पुलिस टीम के साथ पहुंची। थाना क्षेत्र के अंतर्गत कचौरा मार्ग स्थित भोगनीपुर गंग नहर में एक 30 वर्षीय अज्ञात महिला का शव बहता हुआ मिला। मौके पर फॉरेंसिक टीम ने पहुंचकर शव के नमूने लिए महिला के दाएं हाथ में कलावा बंधा था। यह शव यहां कैसे आया और किसका है, पुलिस टीम जांच में जुट गई है। भोगनीपुर गंग नहर में यह शव फिरोजाबाद जिले की तरफ से बहता हुआ आते लोगों ने देखा था।

Etawah News: Body of an unknown woman found in Bhognipur Gang canal, police reached the spot

विवरण के अनुसार सोमवार की सुबह तकरीबन 10बजे वरिष्ठ उप निरीक्षक दिनेश कुमार को सूचना मिली कि एक अज्ञात शव जो कचौरा रोड स्थित भोगनीपुर गंग नहर में शव बहता हुआ जा रहा है। जब तक पुलिस मौके पर पहुंची तब तक शव दो किलोमीटर दूर भतौरा गांव से आगे पहुंच चुका था पुलिस भी वहां पहुंच गई और किसी तरह शव को मशक्कत के साथ गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकलवाया और उसकी जांच पड़ताल की महिला का शव लगभग एक सप्ताह पुराना प्रतीत हो रहा था तथा वह काले रंग के अंतर्वस्त्र पहने हुए थी इसके अलावा महिला के शरीर पर कोई कपड़े नहीं थे महिला का शव फूल गया था। पुलिस ने आसपास के गांव के लोगों को सूचना दी और लोगों को घटनास्थल पर बुलाया। मगर शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। अब पुलिस जांच में जुटी है यह सब नहर में कैसे पहुंचा तथा अनुमान लगाया कहीं इस महिला को मार कर तो नहीं फेंका गया। पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों पहलुओं पर जांच कर रही है वरिष्ठ उप निरीक्षक दिनेश कुमार ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर 72 घंटे के लिए पोस्टमार्टम हाउस में रखा गया है और उसकी शिनाख्त की कोशिश की जा रही है। आसपास के पड़ोसी जिलों से जानकारी जुटाई जा रही है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मालुम पड़ेगा कि उक्त महिला की मृत्यु कैसे हुई।