Bihar news पटना में आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में सम्मानित हुई शिक्षिका मेरी आडलीन

IMG-20210913-WA0131
Share News

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

बिहार टीचर्स- हिस्ट्री मेकर्स के बैनर तले संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ एडुकेशन, पटना के ऑडिटोरियम में आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह 2021 में बिहार के छात्र- छात्राओं को ऑनलाइन के माध्यम से शिक्षा प्रदान करने और शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने हेतु राजकीय+2 उच्च विद्यालय कुमारबाग की शिक्षिका सुश्री मेरी आडलीन को डॉ० विनोदानंद झा, अपर सचिव के विशेष पदाधिकारी -सह- निदेशक, राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण, पटना बिहार, डॉ० के० सी० सिन्हा, कुलपति, नालन्दा खुला विश्वविद्यालय, डॉ० ज्ञानदेव मणि त्रिपाठी, प्रचार्य मैत्रय कॉलेज ऑफ एडुकेशन, हाजीपुर, Ex. डीन आर्यभट्ट यूनिवर्सिटी, बिहार, ने संयुक्त रूप से सम्मानित किया।

 

IMG 20210913 WA0131
सुश्री मेरी आडलीन ने बताया कि द बिहार टीचर्स- हिस्ट्री मेकर्स ग्रुप के शिक्षकगण कोविड वैश्विक महामारी के पूर्व से मेरा मोबाइल मेरी शिक्षा एप के माध्यम से पहली कक्षा से बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों को ऑनलाइन शिक्षा प्रदान कर रहे है। साथ ही शिक्षा से जुड़े बीस अलग-अलग ब्लॉग में शिक्षकगण कार्य कर बच्चों की प्रतिभा को निखार रहे है। द बिहार टीचर्स- हिस्ट्री मेकर्स मंच से राज्य के लगभग अड़तीस जिले के शिक्षक- शिक्षिका ऑनलाइन कक्षा का संचालन कर बच्चों को लाभान्वित कर रहे हैं। साथ ही इस इस ग्रुप में एन सी ई आर टी, एस सी ई आर टी, यूनिसेफ, बिहार शिक्षा परियोजना, पटना, बिहार के अधिकारियों, शिक्षाविदो द्वारा समय समय पर बेबीनार, कार्यशाला के माध्यम से शिक्षकों और छात्रों का मार्गदर्शन मिलता है।

 

Bihar news पटना में आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में सम्मानित हुई शिक्षिका मेरी आडलीन
बच्चों के बीच शिक्षा में बेहतर कार्य और उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु राज्य के अलग -अलग जिले से चयनित 110 शिक्षक शिक्षिकाओं को प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। प० चंपारण जिले से मेरी आडलीन सहित शिक्षक असलम चिश्ती, सहकारी प्रोजेक्ट बालिका विद्यालय पटखौली, बगहा 2, कुमारी सीमा उ०मा०वि० लौकरिया, चनपटिया, शमीम आरा, शिक्षिका राज सम्पोषित बेतिया, मनीष कुमार नवीन, गणेश प्रसाद उच्च विद्यालय चनपटिया, परमेन्द्र कुमार, +2 उच्च विद्यालय लक्ष्मीपुर मरजदवा, मैनातांड़, उषा कुमारी मझौलिया, जया कुमारी, M J K हाई स्कूल चमुआ, को सम्मानित किया गया।