Etawah News: जिले की मेरिट में चमका तेजस सिंह, 96.4% अंक हासिल कर बढ़ाया मान
संवाददाता रिषीपाल सिंह
इटावा। सेंट मेरी इंटर कॉलेज के मेधावी छात्र तेजस सिंह ने हाईस्कूल (10वीं) परीक्षा में 96.4% अंक प्राप्त कर जनपद की मेरिट सूची में स्थान हासिल किया है। उनकी इस शानदार उपलब्धि से विद्यालय, परिवार और पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है।
तेजस सिंह ने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिवारजनों के मार्गदर्शन और आशीर्वाद को दिया। उन्होंने विशेष रूप से अपने बाबा, सेवानिवृत्त आर्मी अधिकारी श्री ताले सिंह यादव, और नाना, पूर्व शिक्षा अधिकारी श्री कर्मराज यादव, के संस्कारों को अपनी प्रेरणा बताया।
तेजस के पिता डॉ. नीरज कुमार हेबरा डिग्री कॉलेज में प्रोफेसर हैं, जबकि उनकी माता पूजा यादव जूनियर हाईस्कूल में शिक्षिका हैं। शिक्षित और प्रेरणादायक पारिवारिक वातावरण ने तेजस की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
तेजस सिंह का लक्ष्य भविष्य में बायोलॉजी विषय के साथ आगे की पढ़ाई कर मेडिकल क्षेत्र में जाना है। वह डॉक्टर बनकर देश सेवा करना चाहते हैं।
विद्यालय प्रशासन और शिक्षकों ने तेजस की इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।