इटावा : अंबेडकर जयंती पर भव्य शोभा यात्रा, “जय भीम” के नारों से गूंजा क्षेत्र, युवाओं में दिखा जोश

WhatsApp Image 2026-04-17 at 5.35.37 PM (1)
Share News

संवाददाता: विशाल बाबू

बसरेहर/इटावा। डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर 17 अप्रैल 2026 को क्षेत्र में भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में युवाओं, महिलाओं और बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शोभा यात्रा ने पूरे क्षेत्र में सामाजिक समरसता, समानता और भाईचारे का संदेश दिया।
WhatsApp Image 2026 04 17 at 5.35.37 PM शोभा यात्रा की शुरुआत विकास खंड बसरेहर के ग्राम नगला ठकुरी से हुई, जहां सबसे पहले बाबासाहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके बाद बैंड-बाजों और जयकारों के साथ यात्रा मलपुरा, जैतपुर तोताराम, अयारा, रिटौली किल्ली, नवावपुर, सेखूपुर सरैया और बहादुरपुर समेत कई गांवों से होकर गुजरी। पूरे मार्ग में “जय भीम” और “बाबासाहेब अमर रहें” के नारों से वातावरण गूंजता रहा। जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया।

कार्यक्रम में मार्गदर्शक के रूप में पूज्य भन्ते सत्यशील थेरो जी की विशेष उपस्थिति रही। उन्होंने अपने संबोधन में शिक्षा, समानता और भाईचारे को समाज की उन्नति का आधार बताते हुए सभी से बाबासाहेब के आदर्शों को अपनाने की अपील की।
WhatsApp Image 2026 04 17 at 5.35.36 PMइस आयोजन का संचालन भदन्त शीलभद्र बुद्धबिहार साधना समिति भरथना (इटावा), ग्राम प्रधान पुष्पेंद्र पाल सिंह तथा क्षेत्रवासियों के सहयोग से किया गया। कार्यक्रम में पूर्व विधानसभा प्रत्याशी दुर्वेश शाक्य, डॉ. त्यागी, अवनीश कुमार, बंटी जाटव, रॉकी जाटव, विवेक शाक्य (सोनू), नीटू कुमार और रवि जाटव सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी वक्ताओं ने कहा कि बाबासाहेब के विचार आज भी समाज के लिए मार्गदर्शक हैं और उन्हें अपनाना समय की आवश्यकता है।

इस दौरान बसरेहर थाना प्रभारी सौरभ सिंह पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। पूरे आयोजन में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही और प्रशासन का सहयोग सराहनीय रहा। शोभा यात्रा का समापन कस्बा बसरेहर (किल्ली रोड) स्थित अंबेडकर पार्क में सामूहिक प्रार्थना और बाबासाहेब के विचारों को आत्मसात करने के संकल्प के साथ किया गया। यह शोभा यात्रा न केवल श्रद्धांजलि कार्यक्रम रही, बल्कि समाज में जागरूकता, एकता और समानता का सशक्त संदेश भी छोड़ गई।

Trending News