Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News: एसएसपी ने रूट मार्च का नेतृत्व कर जिले की सुरक्षा जांची  

जनवाद टाइम्स इटावा 20 January 2022
Etawah News: Cold wave cold wave, melting fog disturbed normal life

Etawah News: Cold wave cold wave, melting fog disturbed normal life

Share News
       

ब्यूरो संवाददाता

इटावा : एसएसपी जय प्रकाश सिंह गुरुवार को शहर में निकले और पुलिस व सीआरपीएफ के संयुक्त रूट मार्च का उन्होंने नेतृत्व किया। यह रूट मार्च शास्त्री चौराहा से निकाला गया जो नौरंगाबाद चौराहा होता हुआ तिकोनिया, पक्की सराय व मुख्य बाजार में पहुंचा। एसएसपी ने जगह-जगह रुक-रुककर लोगों से बातचीत की और उनकी समस्याओं को जाना। लोगों से मतदान करने की अपील की। मतदान के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने को कहा। लोगों ने अपनी समस्याएं भी एसएसपी को बतायीं जिसको उन्होंने निस्तारित करने का आश्वासन दिया। रूटमार्च के दौरान अंग्रेजी व देसी शराब के ठेकों की भी चेकिग की गई। एसएसपी ने बिक्री और स्टाक रजिस्टर की जांच की। बीयर के ठेकों के अंदर बैठकर शराब पिलाने वालों को सख्त चेतावनी दी गई और अंदर बीयर पिलाने पर मना किया गया।

इस अवसर पर एसडीएम सदर राजेश वर्मा, सीओ सिटी अमित कुमार, कोतवाली प्रभारी टीपी वर्मा के साथ केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के भी जवान थे। बेखोफ होकर करें मतदान, धमकाया तो जाना पड़ेगा जेल भरथना : विधान सभा चुनाव 2022 से पहले आम लोगों को सुरक्षा का एहसास कराने के लिये स्थानीय प्रशासन के साथ सीमा सुरक्षा बल ने कमान संभाली। अधिकारियों के साथ जवानों ने नगर एवं ग्रामीण अंचल में रूट मार्च कर जहां लोगों को अधिक से अधिक मतदान के लिये प्रेरित किया, वहीं बेखौफ होकर मतदान करने का भी संदेश दिया। उपजिलाधिकारी विजय शंकर तिवारी, थाना प्रभारी कृष्णलाल पटेल, कस्बा चौकी प्रभारी सतपालसिंह के साथ सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने मोहल्ला कृष्णानगर, जवाहर रोड, आजाद रोड, तिलक रोड, मोतीगंज, राजागंज, गिरधारीपुरा, मंडी समिति रोड, बालूगंज, पुराना भरथना, ग्राम पाली, कुंअरा सहित अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में रूट मार्च कर लोगों को मतदान करने के लिये प्रेरित किया।

Post navigation

Previous: Etawah News: हाड कपकपाती शीतलहर, गलन संग कोहरे ने किया जनजीवन अस्तव्यस्त  
Next: Prayagraj News : डीएम की अध्यक्षता में यूपी टेट को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए केन्द्र व्यवस्थापकों एवं सेक्टर मजिस्ट्रेटों के साथ बैठक सम्पन्न

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260622-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर सीएचसी में रोगी कल्याण समिति की बैठक, स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर Meta Description:

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह में राजापाकर के मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0024
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : जीएमसीएच बेतिया में पत्रकारों से मारपीट मामले ने पकड़ा तूल, डीएम और एसपी को सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0016
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : कृषि चौपाल में किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी, जैविक खेती अपनाने पर जोर

जनवाद टाइम्स 22 June 2026

Latest News

  • Bihar News: राजापाकर सीएचसी में रोगी कल्याण समिति की बैठक, स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर Meta Description:
  • Bihar News : प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह में राजापाकर के मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित
  • Bihar News : जीएमसीएच बेतिया में पत्रकारों से मारपीट मामले ने पकड़ा तूल, डीएम और एसपी को सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News : कृषि चौपाल में किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी, जैविक खेती अपनाने पर जोर
  • Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.