Etawah News: हाड कपकपाती शीतलहर, गलन संग कोहरे ने किया जनजीवन अस्तव्यस्त  

Etawah News: Cold wave cold wave, melting fog disturbed normal life

Etawah News: Cold wave cold wave, melting fog disturbed normal life

Share News

ब्यूरो संवाददाता

इटावा: शीतलहर संग कोहरा ने आम जनजीवन अस्तव्यस्त कर दिया है। सूर्य देवता की चमक जो लोगों के लिए इस शीतऋतु में राहत का पैगाम बनती थी, बीते पांच दिनों से धूप के लिए लोग तरस रहे हैं। ऐसे में लोग या तो गर्म कपड़ों से लैस होकर घरों से निकल रहे हैं अथवा रजाई-कम्बलों में ही दुबके हैं। गरीबों के लिए अलाव ही सहारा है। गांवों में लकड़ी, कंडे लोगों के सहारे बने हैं।

नगर में लोग तहसील, पालिका के सहारे ही हैं। कोई समाजसेवी संस्था अलाव जलवाने को आगे नहीं आयी है। चुनावी आदर्श आचार संहिता के चलते इस बार पालिका और तहसील प्रशासन हर वर्ष की तरह कंबल भी नही बांट पाया है नगर पालिका प्रशासन विभिन्न स्थानों पर अलाव जलवा रही है।

पालिका अध्यक्ष सुनील जॉली औऱ अधिशाषी अधिकारी रामेंद्र सिंह यादव ने बताया कि गरीबों और राहगीरों के लिए रेन बसेरा हाइवे चौराहा पर संचालित हैं। 10 से12 क्विटल लकड़ी से विभिन्न स्थानों पर रोजाना अलाव जलवाए जा रहे हैं। तहसीलदार अशोक कुमार सिंह ने बताया कि लेखपाल नगर औऱ ग्रामीण क्षेत्र में लकड़ी का प्रबंध कर अलाव जलवाने में जुटे हैं।

You may have missed