Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News: संपत्ति के विवाद में सौतेले पिता की हत्या में पुत्र गिफ्तार

जनवाद टाइम्स इटावा 13 August 2021
Etawah News: Nephew and his wife arrested for killing uncle (stepfather) in property dispute
Share News
       

संवाददाता दिलीप कुमार 

इटावा : पांच दिन पूर्व थाना बसरेहर क्षेत्र के ग्राम किल्ली सुल्तानपुर के राजू उर्फ राजवीर पुत्र स्व. छोटेलाल द्वारा भतीजे की पत्नी के आरोप से व्यथित होकर खुदकुशी करने का मामला फर्जी निकला। पीएम रिपोर्ट में गला दबाने से मौत होने की संभावना प्रकट किए जाने पर थाना प्रभारी बसरेहर विनोद यादव ने गहनता से छानबीन की तो जमीन के लालच में चाचा की गला दबाकर हत्या करने के आरोप में उसके भतीजे तथा भतीजे की पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस द्वारा हकीकत प्रकट किए जाने पर लोगों ने पुलिस की सराहना की।

बीते आठ अगस्त की रात राजू का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला था। उस समय उसके भतीजे संजीव ने जो कहानी सुनाई उससे अधिकतर लोगों ने खुदकुशी किए जाने की बात मानी। इसी के तहत पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया था। पीएम रिपोर्ट आने पर एसएसपी डा. बृजेश सिंह ने थाना प्रभारी को गहनता से जांच करके आरोपितों को पकड़ने के निर्देश दिए थे। एएसपी ग्रामीण ओमवीर सिंह ने शुक्रवार को मीडिया के समक्ष संजीव उर्फ संदीप तथा उसकी पत्नी सुरभि को मीडिया के समक्ष प्रस्तुत करके बताया कि बसरेहर थाना प्रभारी विनोद यादव, एसआइ कपिल चौधरी ने हमराह फोर्स के साथ ग्राम में कई लोगों से जानकारी की तथा कई साक्ष्य जुटाए तब यह हकीकत सामने आई।

एएसपी का कहना है कि संजीव द्वारा बताया गया कि राजू उसके सगे चाचा थे, वे अत्यधिक कर्ज में होने के कारण वह अपनी जमीन बेचना चाहते थे इसी कारण हम लोगों के मध्य विवाद हो गया था। जिसमें पुलिस ने हम दोनों को शांति भंग करने में पकड़ा था। जमानत होने के बाद चाचा अपने कमरे में गए तो हमेशा के लिए क्लेश खत्म करने के इरादे से पत्नी के साथ चाचा की उनके गमछे से गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के आरोप से बचने को हम दोनों ने उनके शव को छत के कुंदे पर गमछे से लटकाकर शोर मचाया कि अत्यधिक कर्जा होने की वजह से चाचा ने खुदकुशी कर ली है।

Post navigation

Previous: Ambedkar Nagar News: संपूर्ण स्वर्णकार समाज ने भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह को किया शिष्टाचार भेंट
Next: Etawah News: जिले में सभी थानाध्यक्षों ने संबंधित क्षेत्र के बैंक, एटीएम, वाहनों की सघन चेकिंग की

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260621-WA0199
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल

जनवाद टाइम्स इटावा 21 June 2026
IMG-20260621-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0026
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन

जनवाद टाइम्स 21 June 2026

Latest News

  • Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल
  • Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न
  • Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान
  • Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन
  • Bihar News: जीएमसीएच में पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार व मारपीट की घटना पर निंदा प्रस्ताव पारित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.