Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News: पर्यावरण के लिए खतरा बने जिले के 100 से अधिक ईंट भट्ठों पर लग सकता है ताला

जनवाद टाइम्स इटावा 12 November 2021
Etawah News: High Court orders closure of 23 brick kilns of Etawah, know the name

Etawah News: High Court orders closure of 23 brick kilns of Etawah, know the name

Share News
       

ब्यूरो संवाददाता
इटावा: प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से एनओसी न लेने वाले इन ईंट भट्ठों को हाईकोर्ट ने सख्ती से बंद कराने का आदेश दिया है। बोर्ड की ओर से ऐसे भट्ठों को चिह्नित कर बंद करने की नोटिस जारी की जा रही है। अब तक पचास से अधिक भट्ठा संचालकों को नोटिस तामिल भी करा दी गई है। उन्हें सख्त हिदायत दी गई है कि वह किसी भी हाल में भट्ठा नहीं चलाएंगे। हाईकोर्ट के इस आदेश से भट्ठा संचालकों की तो कमर टूटेगी ही निर्माण कार्य कराने वालों के सामने भी बड़ी चुनौती खड़ी होने वाली है।

तेजी से बढ़ता प्रदूषण चिंता का सबब बनता जा रहा है। लिहाजा प्रदूषण रोकने के लिए हर संभव उपाय अपनाए जा रहे हैं। नए पौधे लगाने के अलावा औद्योगिक संस्थाओं में भी प्रदूषण को कम करने वाले नई तकनीक के उपकरणों को लगाने पर जोर दिया जा रहा है। ईंट भट्ठों के लिए भी वर्ष 2012 में ऐसी ही गाइड लाइन जारी की गई थी। इसमें साफ कहा गया था कि जो भी ईंट भट्ठा इस मानकों का पालन नहीं करता उसे तत्काल बंद कर दिया जाए। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की एनओसी भी इसमें मुख्य थी। बार-बार पत्र जारी कर विभाग की ओर से भट्ठा संचालकों को हिदायत दी जाती रही है।

संचालक कभी सरकार से राहत तो कभी कोर्ट में याचिका दाखिल कर राहत पा लेते थे। मगर अब हाईकोर्ट ने स्पष्ट कर दिया है कि नियमों का पालन न करने वाले किसी भी ईंट भट्ठा का संचालन नहीं होने देना है। कोर्ट के आदेश के बाद प्रदूषण नियंत्रण विभाग की ओर से ऐसे ईंट भट्ठों को चिह्नित कर नोटिस देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

Post navigation

Previous: Prayagraj News : जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कर-करेत्तर एवं मासिक स्टाफ की बैठक सम्पन्न
Next: प्रतापगढ़ न्यूज : डाला छठ… उदयाचल गामी सूर्य को अर्घ्य देने के लिए कमलेश्वर नाथ धाम रामघाट जामताली सई नदी के पावन तट पर उमड़ा श्रद्धालुओं का रेला

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260710-WA0017
  • Breaking News
  • Crime
  • Uttar Pradesh

UP News : आजमगढ़ के पवई में बुजुर्ग और चचेरे पोते की गला रेतकर हत्या, क्षेत्र में सनसनी

जनवाद टाइम्स 10 July 2026
IMG-20260710-WA0005
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: बेतिया नगर निगम में आकस्मिक मरम्मत कार्यों के लिए एजेंसियों का बनेगा पैनल: महापौर गरिमा देवी सिकारिया

जनवाद टाइम्स 10 July 2026
IMG-20260710-WA0006
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

समाहरणालय बेतिया में राज्यस्तरीय सामाजिक सुरक्षा पेंशन कार्यक्रम का हुआ सीधा प्रसारण

जनवाद टाइम्स 10 July 2026
IMG-20260710-WA0008
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : बगहा अनुमंडलीय अस्पताल में नवजात की मौत के बाद हंगामा, परिजनों ने की तोड़फोड़

जनवाद टाइम्स 10 July 2026

Latest News

  • UP News : आजमगढ़ के पवई में बुजुर्ग और चचेरे पोते की गला रेतकर हत्या, क्षेत्र में सनसनी
  • Bihar News: बेतिया नगर निगम में आकस्मिक मरम्मत कार्यों के लिए एजेंसियों का बनेगा पैनल: महापौर गरिमा देवी सिकारिया
  • समाहरणालय बेतिया में राज्यस्तरीय सामाजिक सुरक्षा पेंशन कार्यक्रम का हुआ सीधा प्रसारण
  • Bihar News : बगहा अनुमंडलीय अस्पताल में नवजात की मौत के बाद हंगामा, परिजनों ने की तोड़फोड़
  • Bihar News : बगहा के निजी छात्रावास में 10 वर्षीय छात्र की संदिग्ध मौत, दो शिक्षक गिरफ्तार
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.