Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Prayagraj News : जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कर-करेत्तर एवं मासिक स्टाफ की बैठक सम्पन्न

जनवाद टाइम्स 12 November 2021
Prayagraj News : जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कर-करेत्तर एवं मासिक स्टाफ की बैठक सम्पन्न
Share News
       

रिपोर्ट विजय कुमार

 

 

जिलाधिकारी श्री संजय कुमार खत्री की अध्यक्षता में गुरूवार को संगम सभागार में कर-करेत्तर एवं मासिक स्टाफ से सम्बंधित समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। बैठक में कर-करेत्तर से सम्बंधित विभागों के राजस्व वसूली की प्रगति की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को प्रवर्तन की कार्यवाही में तेजी लाते हुए राजस्व वसूली को बढ़ाये जाने का निर्देश दिया है।

 

IMG 20211111 WA0062उन्होंने वाणिज्य कर विभाग, आबकारी, स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन, परिवहन, विद्युत विभाग, खनन विभाग, वन विभाग, मण्डी समिति सहित अन्य सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत वसूली सुनिश्चित किये जाने का निर्देश दिया है। विद्युत विभाग की समीक्षा करते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में वसूली की प्रगति की समीक्षा में मेजा में राजस्व वसूली कम पाये जाने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए विद्युत विभाग के अधिकारियोें को वसूली में तेजी लाने के निर्देश दिये है। आबकारी विभाग एवं वाणिज्य कर की राजस्व वसूली की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने विभागों की वसूली संतोष जनक पाये जाने पर उनकी पूरी टीम की सराहना की।

 

IMG 20211111 WA0061 उन्होंने आबकारी विभाग के अधिकारियों को अभियान चलाकर अवैध शराब बिक्री पर रोक लगाने के निर्देश दिये है। जिलाधिकारी ने राजस्व वसूली के कार्य में संतोषजनक प्रगति न पाये जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए मेजा एवं सोरांव के तहसील को वसूली में तेजी लाये जाने के निर्देश दिये है। जिलाधिकारी ने परिवहन विभाग की समीक्षा करते हुए सम्भागीय परिवहन अधिकारी तथा सभी सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारियों को अभियान चलाकर प्रवर्तन की कार्यवाही करते हुए राजस्व वसूली में तेजी लाये जाने का निर्देश दिया है साथ ही साथ जिलाधिकारीने यह भी हिदायत दी है कि किसी भी रूट पर डग्गामार वाहनों के चलते हुए पाये जाने पर सम्बंधित सहायक सम्भागीय परिहवन अधिकारी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जायेगी।
मासिक स्टाफ बैठक में राजस्व के कार्यों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने सभी सम्बंधित राजस्व अधिकारियों को पांच वर्ष से अधिक लम्बित वादों को प्राथमिकता पर निस्तारित किये जाने का निर्देश दिया है।

 

Prayagraj News : जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कर-करेत्तर एवं मासिक स्टाफ की बैठक सम्पन्नजिलाधिकारी ने अविवादित वरासत से सम्बंधित प्रकरणों को शत-प्रतिशत निस्तारित कराये जाने का निर्देश दिया है। उन्होंने आय प्रमाणपत्र, निवास प्रमाणपत्र से सम्बंधित आवेदन पत्रों को शीघ्रता से निस्तारित कराये जाने का निर्देश सभी उपजिलाधिकारियों को दिया है। उन्होंने ग्राम समाज की जमीन पर किये जाने वाले अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। जिलाधिकारी ने बड़े बकायेदारों के विरूद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए उनसे वसूली सुनिश्चित किये जाने का निर्देश दिया है। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन श्री हर्षदेव पाण्डेय, अपर जिलाधिकारी नगर श्री मदन कुमार, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व श्री जगदम्बा सिंह सहित सम्बंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: Prayagraj News : जिलाधिकारी की अध्यक्षता में विधान सभा सामान्य निर्वाचन – 2022 की तैयारियों के सम्बंध में बैठक सम्पन्न
Next: Etawah News: पर्यावरण के लिए खतरा बने जिले के 100 से अधिक ईंट भट्ठों पर लग सकता है ताला

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260609-WA0057
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News – राशन कार्ड से नाम कटने पर दर्जनों खाद्य उपभोक्ता पहुंचे प्रखंड कार्यालय

जनवाद टाइम्स 9 June 2026
IMG-20260609-WA0061
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News – एआईएसएफ ने राजापाकड़ बाजार में शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका

जनवाद टाइम्स 9 June 2026
IMG-20260609-WA0018
  • Breaking News
  • Bihar
  • Health
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं की हुई स्वास्थ्य जांच

जनवाद टाइम्स 9 June 2026
IMG-20260609-WA0036
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर में राजद का धरना-प्रदर्शन, महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के खिलाफ उठाई आवाज

जनवाद टाइम्स 9 June 2026

Latest News

  • Bihar News – राशन कार्ड से नाम कटने पर दर्जनों खाद्य उपभोक्ता पहुंचे प्रखंड कार्यालय
  • Bihar News – एआईएसएफ ने राजापाकड़ बाजार में शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका
  • Bihar News: प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं की हुई स्वास्थ्य जांच
  • Bihar News: राजापाकर में राजद का धरना-प्रदर्शन, महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के खिलाफ उठाई आवाज
  • Bihar News: प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा योजना के तहत गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.