Etawah News: : स्थानीय पुलिस ने दो शातिर युवकों को गिरफ्तार किया

IMG-20210824-WA0042
Share News

संवाददाता: मनोज कुमार

जसवंतनगर/इटावा: स्थानीय पुलिस ने दो शातिर युवकों को गिरफ्तार किया है। एक के पास से नाजायज तमंचा कारतूस व दूसरे से नाजायज छुरा बरामद हुआ है।
थाना जसवंतनगर कोतवाली इंस्पेक्टर अमरपाल सिंह ने बताया कि उप निरीक्षक आशीष यादव व श्री कृष्ण अपने हमराह कांस्टेबल आशीष व आलोक चौधरी के साथ गश्त पर थे तभी मुखबिर की सूचना के आधार पर इटावा शहर के दो अपराधियों को जमुना बाग से धनुवां जाने वाले मार्ग से घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया गया जिनमें आदिल उर्फ अब्बा पुत्र गफूर निवासी आरटीओ कॉलोनी सिविल लाइन से एक नाजायज 315 बोर का तमंचा व दो कारतूस और शिवम कठेरिया पुत्र राम लखन कठेरिया निवासी मोहल्ला नखाशा पुरबिया टोला से एक नाजायज छुरा बरामद हुआ है। यह दोनों किसी घटना को अंजाम देने के लिए घूम रहे थे और पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पुलिस ने सुसंगत धाराओं में दोनों का चालान करते हुए न्यायालय में पेश किया है।

Trending News