Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News: सैफई चिकित्सा विश्वविद्यालय में कारगिल विजय दिवस मनाया गया

जनवाद टाइम्स इटावा 26 July 2021
Etawah News: Kargil Vijay Diwas celebrated at Saifai Medical University
Share News
       

संवाददाता: मनोज कुमार

सैफई/इटावा: चिकित्सा विश्वविद्यालय सैफई द्वारा कोविड प्रोटोकॉल तथा सोशल डिस्टेन्सिंग का पालन करते हुए कारगिल विजय दिवस मनाया गया। मुख्य कार्यक्रमों की शुरूआत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो0 डॉ0 रमाकान्त यादव ने द्वीप प्रज्जवलित कर की।

इस अवसर पर बोलते हुए विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो0 डा0 रमाकान्त यादव ने सभी सैनिकों, भूतपूर्व सैनिकों एवं स्वजनों को कारगिल विजय दिवस पर याद किया तथा कहा कि आज से 22 वर्ष पूर्व 1999 में कारगिल-द्रास सेक्टर में पाकिस्तानी घुसपैठियों से भारतीय क्षेत्रों को वापस लेने के लिए भारतीय सेना द्वारा ‘आप्रेशन विजय‘ शुरू किया गया था। ये युद्ध सेना के इतिहास में एक बेहद ही मुश्किल और जोखिम-भरे युद्ध के तौर पर जाना जाता है। उन्होंने बताया कि कारगिल युद्व में भारतीय सेना ने बेहद ही बहादुरी के साथ पाकिस्तानी घुसपैठियों को मार भगाया।

कुलसचिव सुरेश चन्द्र शर्मा ने बताया कि कारगिल युद्ध में सैनिकों द्वारा किये गये बलिदान को याद करने के लिए हर साल 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस मनाया जाता है। उन्होंने बताया कि कारगिल युद्ध में भारतीय सैनिकों ने अपने अदम्य शौर्य और वीरता का परिचय देते हुए पाकिस्तान के करीब 3 हजार सैनिकों को मार गिराया था। यह युद्ध 18 हजार फीट की ऊॅचाई पर लड़ा गया था।

इस दौरान संकायाध्यक्ष डा0 आलोक कुमार, कुलसचिव सुरेश चन्द्र शर्मा, प्रशासनिक अधिकारी उमाशंकर, डीन नर्सिंग, डीन पैरामेडिकल, फैकेल्टी मेम्बर, चिकित्सा अधिकारी एवं हेल्थ केयर वर्कर्स उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: Ambedkar Nagar News : निशा गारमेंट एंड कॉस्मेटिक दुकान का मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान न्यूरी अबूजर फारूकी द्वारा फीता काटकर किया उद्घाटन
Next: Bihar News : कारगिल के शहीदों के त्याग एवं बलिदान से प्रेरणा लें नई पीढ़ी “22 वीं कारगिल विजय दिवस पर शिद्दत से याद किए गए देश पर मर मिटने वाले बिहार के अमर शहीद

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260621-WA0002
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News : मोहर्रम पर्व को लेकर बरांटी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0007
  • Breaking News
  • Bihar

Prayagraj News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर गोकुल शाखा में योग कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0109
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Unnao News: 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एनसीसी कैडेट्स द्वारा योग कार्यक्रम का सफल आयोजन

जनवाद टाइम्स इटावा 21 June 2026
IMG-20260621-WA0008
  • Breaking News

Bihar News: बलात्कार मामले में दोषी को आजीवन कारावास, कोर्ट ने लगाया ₹70 हजार का जुर्माना

जनवाद टाइम्स 21 June 2026

Latest News

  • Bihar News : मोहर्रम पर्व को लेकर बरांटी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित
  • Prayagraj News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर गोकुल शाखा में योग कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न
  • Unnao News: 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एनसीसी कैडेट्स द्वारा योग कार्यक्रम का सफल आयोजन
  • Bihar News: बलात्कार मामले में दोषी को आजीवन कारावास, कोर्ट ने लगाया ₹70 हजार का जुर्माना
  • Etawah News: 1 जुलाई को होगा जैन धर्म की नेमि गिरनार धर्म यात्रा का मंगल प्रवेश
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.